1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वनडे क्रिकेट में सिमी सिंह ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

वनडे क्रिकेट में सिमी सिंह ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 17, 2021 06:50 am IST,  Updated : Jul 17, 2021 06:50 am IST

सिमी सिंह इस मुकाबले में नाबाद 100 रनों की पारी खेली। वनडे में उनका यह पहला शतक था।

Simi Singh, ODI century, cricket, Ireland, Sports  - India TV Hindi
Simi Singh Image Source : TWITTER/ICC

आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका ने 70 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज को 1-1 से बराबर किया। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में जानेमन मलान (177) और क्विटंन डीकॉक (120) के शानदार शतक से 4 विकेट प 346 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया।

इस मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान आयरलैंड की टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और टीम ने महज 12 रन के स्कोर अपना पहला विकेट गंवा दिया। विकेट गिरने का यह सिलसिला बदस्तुर जारी रहा लेकिन आंठवे नंबर पर बल्लेबाजी करने सिमी सिंह ने क्रिज पर ऐसा खूंटा गाड़ा कि वनडे फॉर्मेट में उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

यह भी पढ़ें- IRE vs SA: वनडे क्रिकेट में 120 की औसत से रन बना रहा है ये खिलाड़ी, सचिन-कोहली भी है कोसो पीछे

सिमी सिंह इस मुकाबले में नाबाद 100 रनों की पारी खेली। वनडे में उनका यह पहला शतक था। इसके साथ ही वह इस फॉर्मेट में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी बन गए।

वनडे क्रिकेट में इससे पहले कोई भी खिलाड़ी निचले क्रम के इस स्थान पर आकर शतकीय पारी नहीं खेली थी। हालांकि सिमी सिंह ने जरूर अपने नाम यह खास रिकॉर्ड दर्ज किया लेकिन वह अपने टीम को हार से नहीं बचा सके। सिमी ने अपनी पारी में 91 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने कुल 14 चौके भी लगाए। 

यह भी पढ़ें- शाकिब अल हसन ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के लिए ये कारनामा करने वाले बने पहले गेंदबाज

इस तरह तीसरे और आखिरी मुकाबले में साउथ अफ्रीका के 346 रनों के जवाब में आयरलैंड की टीम 47.1 ओवर में 276 रन बनाकर सिमट गई।

इससे पहले आयरलैंड ने दूसरे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को 43 रन से मात दी थी। वनडे में आयरलैंड की साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह पहली जीत भी था। वहीं सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था।

वहीं तीन वनडे मैचों की सीरीज बराबरी पर छूटने के बाद अब दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत 19 जुलाई से डबलिन में हो रहा है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल