1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शाकिब अल हसन ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के लिए ये कारनामा करने वाले बने पहले गेंदबाज

शाकिब अल हसन ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के लिए ये कारनामा करने वाले बने पहले गेंदबाज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 16, 2021 06:57 pm IST,  Updated : Jul 16, 2021 06:57 pm IST

शाकिब ने यह कारनामा 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर किया। ब्रेंडन टेलर शाकिब की गेंद पर स्वीप लगाना चाहते थे, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे पर लगकर हवा में खड़ी हो गई। 

Shakib Al Hasan created history, became the first bowler to achieve this feat for Bangladesh- India TV Hindi
Shakib Al Hasan created history, became the first bowler to achieve this feat for Bangladesh Image Source : GETTY IMAGES

जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच इस समय तीन वनडे मैच की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले ही मुकाबले में बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने इतिहास रच दिया है। शाकिब ने विपक्षी टीम के कप्तान ब्रेंडन टेलर को आउट कर वनडे क्रिकेट में अपने 270 विकेट पूरे किए और वह अब अपनी टीम के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा के नाम था जिन्होंने 218 मैचों में 269 विकेट चटकाए थे, शाकिब ने 270वां विकेट अपने 213वें वनडे मुकाबले में लिया।

शाकिब ने यह कारनामा 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर किया। ब्रेंडन टेलर शाकिब की गेंद पर स्वीप लगाना चाहते थे, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे पर लगकर हवा में खड़ी हो गई। फाइन लेग पर मौजूद तस्कीन अहमद ने आसान सा कैच पकड़कर टेलर को पवेलियन का रास्ता दिखाया। टेलर ने आउट होने से पहले 24 रन बनाए।

बात मुकाबले की करें तो बांग्लादेश ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान लिटन दास (102) के शतक के दम पर निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 276 रन बनाए। लिटन दास के अलावा अफिफ हुसैन ने 45 रन की पारी खेली, वहीं जिम्बाब्वे की ओर से ल्यूक जोंगवे ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा कर रही जिम्बाब्वे की टीम ने खबर लिखे जाने तक 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रेजिस चकबवा और रयान बर्ली की जोड़ी मौजूद हैं। मेजबानों को जीत के लिए अभी भी 177 रन की जरूरत है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल