1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v AUS : सिराज को कथित तौर पर कहा गया ‘ब्राउन डॉग’ और ‘बिग मंकी’ : बीसीसीआई सूत्र

IND v AUS : सिराज को कथित तौर पर कहा गया ‘ब्राउन डॉग’ और ‘बिग मंकी’ : बीसीसीआई सूत्र

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 10, 2021 04:39 pm IST,  Updated : Jan 10, 2021 04:40 pm IST

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारी ने आरोप लगाया है कि भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को रविवार को तीसरे टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों के एक समूह ने नस्लीय टिप्पणियां करते हुए ‘ब्राउन डॉग’ और ‘बिग मंकी’ कहा।

IND v AUS : सिराज को कथित तौर...- India TV Hindi
IND v AUS : सिराज को कथित तौर पर कहा गया ‘ब्राउन डॉग’ और ‘बिग मंकी’ : बीसीसीआई सूत्र Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारी ने आरोप लगाया है कि भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को रविवार को तीसरे टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों के एक समूह ने नस्लीय टिप्पणियां करते हुए ‘ब्राउन डॉग’ और ‘बिग मंकी’ कहा। इन दर्शकों को बाद में सिडनी क्रिकेट मैदान (एससीजी) से बाहर कर दिया गया। सिराज और टीम के उनके सीनियर साथी जसप्रीत बुमराह को शनिवार को भी नस्लीय टिप्पणियों का सामना करना पड़ा था जिसकी शिकायत भारतीय टीम प्रबंधन ने औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के मैच रैफरी डेविड बून से की थी।

Ind vs Aus : नस्लीय भेदभाव पर सिराज के साथ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, स्टैंड से 6 फैन्स को हटाया गया

बीसीसीआई सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘सिराज को ‘ब्राउन डॉग’ और ‘बिग मंकी’ कहा गया जो दोनों नस्लीय टिप्पणी हैं। मैदानी अंपायरों को तुरंत इस मामले की जानकारी दी गई। वे बुमराह को भी लगातार अपशब्द कह रहे थे।’’ रविवार को ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के 86वें ओवर के दौरान सिराज को बाउंड्री से आकर स्क्वायर लेग अंपायर से बात करते देखा गया जिसके बाद गेंदबाजी छोर के अंपायर और बाकी सीनियर खिलाड़ी भी वहां आकर चर्चा करने लगे। खेल लगभग 10 मिनट रुका रहा जिसके बाद स्टेडियम के सुरक्षाकर्मी और न्यू साउथ वेल्स पुलिस के कर्मचारी संबंधित स्टैंड में गए जहां से अपशब्द कहे जा रहे थे। समीप के क्षेत्र में बैठे लोगों से बात करने के बाद पुलिस ने छह समर्थकों को स्टेडियम से बाहर निकाल दिया और अब ये न्यू साउथ वेल्स पुलिस की हिरासत में हैं।

Ind vs Aus : नस्लीय भेदभाव से परेशान मोहम्मद सिराज ने रुकवाया मैच, स्टेडियम में पहुंची पुलिस

पता चला है कि शनिवार को भारतीय टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद मैच अधिकारियों को दर्शकों के दुर्व्यवहार के बारे में बताया था लेकिन तब तक वे स्टेडियम से जा चुके थे। सूत्र ने कहा, ‘‘असल में खिलाड़ी मैच के दौरान अपना ध्यान नहीं भटकाना चाहते थे और फैसला किया गया कि दिन का खेल खत्म होने के बाद इस मामले की शिकायत की जाएगी। हालांकि अंपायरों ने हमें कहा कि जब भी इस तरह की कोई चीज हो तो खिलाड़ी तुरंत इसकी जानकारी दें।’’ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का वादा किया है और मेहमान टीम से माफी भी मांगी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल