1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्मिथ और वार्नर की मौजूदगी से भारत के खिलाफ मजबूत होगी ऑस्ट्रेलियाई टीम : टिम पेन

स्मिथ और वार्नर की मौजूदगी से भारत के खिलाफ मजबूत होगी ऑस्ट्रेलियाई टीम : टिम पेन

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 31, 2020 07:47 pm IST,  Updated : Mar 31, 2020 07:47 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन का मानना है कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के अपार अनुभव से भारत के खिलाफ साल के आखिर में होने वाली चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत रहेगी । 

Smith and Warner's presence will strengthen Australian team...- India TV Hindi
Smith and Warner's presence will strengthen Australian team against India: Tim Paine Image Source : GETTY

होबार्ट। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन का मानना है कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के अपार अनुभव से भारत के खिलाफ साल के आखिर में होने वाली चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत रहेगी। पेन की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम 71 वर्ष में पहली बार 2018-19 में अपनी सरजमीं पर भारत से टेस्ट श्रृंखला हार गईथी। उस समय स्मिथ और वार्नर गेंद से छेड़खानी प्रकरण के कारण टीम से बाहर थे।

पेन ने क्रिकबज से कहा ,‘‘यह अलग टीम है और उनकी टीम भी अलग होगी लेकिन दोनों टीमें आला दर्जे की है। इस श्रृंखला में बेहतरीन क्रिकेट खेली जायेगी। हमें इसका इंतजार है।’’ उन्होंने कहा,‘‘स्मिथ और वार्नर के मिलाकर 15000 टेस्ट रन है। मार्नस लाबुशेन भी बेहतरीन खिलाड़ी है और दुनिया के शीर्ष तीन चार बल्लेबाजों में से है।’’

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि मैथ्यू वेड का सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर खेलना भी फायदेमंद होगा। उन्होंने कहा ,‘‘वेड की आक्रामक बल्लेबाजी से हमें फायदा मिलेगा। ट्रेविस हेड के खेल में भी निखार आया है। यह श्रृंखला काफी रोमांचक होगी।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल