1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने स्टीव स्मिथ को दोबारा कप्तान बनाए जाने की वकालत की

पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने स्टीव स्मिथ को दोबारा कप्तान बनाए जाने की वकालत की

 Reported By: IANS
 Published : Oct 15, 2019 04:07 pm IST,  Updated : Oct 15, 2019 04:07 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन का समय खत्म होने के बाद स्टीव स्मिथ को एक बार फिर टीम का कप्तान बनाया जाना चाहिए। 

australia- India TV Hindi
पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने स्टीव स्मिथ को दोबारा कप्तान बनाए जाने की वकालत की Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न| ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन का समय खत्म होने के बाद स्टीव स्मिथ को एक बार फिर टीम का कप्तान बनाया जाना चाहिए। बॉल टेम्पिरिंग विवाद के कारण एक साल के प्रतिबंध के बाद लौटे स्मिथ ने वापसी में शानदार फॉर्म दिखाई है। स्मिथ ने एशेज सीरीज में 774 रन बनाए और आस्ट्रेलिया को एशेज अपने पास बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। उन पर अभी भी हालांकि कप्तान बनने को लेकर प्रतिबंध है।

पोटिंग ने 7न्यूज से कहा, "यह करोड़ो डालर का सवाल है। जब स्मिथ का प्रतिबंध खत्म होगा तब उन्हें कप्तान बनाया जाएगा या नहीं?" पूर्व कप्तान ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो यह टिम के ऊपर है कि वह कितनी दिनों तक खेलते हैं। वह इस समय विश्व के सर्वश्रेष्ठ कीपर हैं। वह कप्तान रहें या नहीं यह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पदक्रम के ऊपर निर्भर है। मैंने पहले भी कहा, जब टिम का समय हो जाए तब मैं स्मिथ को एक बार फिर कप्तान के रूप में देखना चाहूंगा।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि उन्हें महसूस होता है कि उनका काम अभी अधूरा है। वह ऐसा करना चाहते हैं। जाहिर सी बात है कि इस पर अधिकारियों को हां या न कहना है।" टिम को हमेशा उनकी खराब बल्लेबाजी के लिए आलोचना का शिकार होना पड़ता है।

पोंटिंग ने कहा, "आपको यह देखना होगा कि कप्तान के लिहाज से आपके पास सबसे अच्छा खिलाड़ी कौन है। अगर टिम नहीं हैं या स्मिथ नहीं है तो मुझे कोई दूसरा दिखाई नहीं देता। मुझे लगता है कि यह बड़ा सवाल है जिसका जवाब निकालना होगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल