1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेड को भरोसा, दोबारा कप्तान बनाये जाने पर बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे स्मिथ

वेड को भरोसा, दोबारा कप्तान बनाये जाने पर बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे स्मिथ

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 07, 2020 04:34 pm IST,  Updated : Dec 07, 2020 04:34 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक टी20 कप्तान मैथ्यू वेड ने सोमवार को कहा कि स्टीव स्मिथ को अगर दोबारा कप्तानी सौंपी जाये तो वह बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।

वेड को भरोसा, दोबारा...- India TV Hindi
वेड को भरोसा, दोबारा कप्तान बनाये जाने पर बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे स्मिथ Image Source : TWITTER/RAJASTHAN ROYALS

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक टी20 कप्तान मैथ्यू वेड ने सोमवार को कहा कि स्टीव स्मिथ को अगर दोबारा कप्तानी सौंपी जाये तो वह बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। आरोन फिंच के चोटिल होने के कारण वेड ने भारत के खिलाफ रविवार को दूसरे टी20 के दौरान ऑस्ट्रेलिया की कमान संभाली। स्मिथ को 2018 के गेंद से छेड़खानी प्रकरण के बाद अपनी कप्तानी गंवानी पड़ी थी।

वेड ने कहा, ‘‘हमारे पास कई अच्छे अगुआ हैं। मुझे कप्तानी दी गई लेकिन टीम में स्मिथ, मेाइजेस हेनरिक्स भी हैं जो बीबीएल टीम के कप्तान हैं। हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपार अनुभव रखते हैं। हम आपस में बातचीत करके साथ काम करते हैं।’’ उन्होंने कहा ,‘‘मैदान पर मैं अकेला नहीं होता । फिंच हमारा कप्तान है और हम मिलकर काम करते हैं । स्मिथ भी सलाह देते हैं जो लंबे समय तक शानदार कप्तान रहे । फिर कप्तानी देने पर भी वह अच्छा काम करेंगे ।’’ अपने बारे में उन्होंने कहा कि 2019 में टीम में वापसी के बाद वह बिल्कुल बदल गए हैं । वेड को 2017-18 एशेज सीरीज से पहले आस्ट्रेलिया की टेस्ट और T20 टीम से बाहर कर दिया गया था लेकिन 2018 -19 घरेलू सत्र में शानदार प्रदर्शन करके उन्होंने टीम में वापसी की।

स्टीव स्मिथ को ऑस्ट्रेलिया की कमान सौंपने को लेकर कोच जस्टिन लैंगर कह दी बड़ी बात

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं 32 साल का हूं और लंबे समय से खेल रहा हूं। अब मैं बिल्कुल अलग खिलाड़ी हूं। पिछले तीन साल में पूरी तरह बदल गया हूं। लगता है कि कैरियर फिर से शुरू हुआ है।’’ दोनों टी20 और श्रृंखला गंवाने के बारे में उन्होंने कहा,‘‘जब आप दो टी20 हार जाते हैं तो प्रदर्शन की समीक्षा लाजमी है। भारतीय टीम शानदार है और उसके खिलाड़ी अभी आईपीएल खेलकर आये हैं। इस प्रारूप में उनका अभ्यास अच्छा है और हम एक बेहतर टीम से हारे।’’

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I सीरीज में भारत को मिली जीत के बाद जाफर ने माइकल वॉन को वसेपुर स्टाइल में दिया जवाब

टी20 विश्व कप की ऑस्ट्रेलिया की तैयारी के बारे में वेड ने कहा,‘‘हमारे पास अच्छे खिलाड़ी है। मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड कल नहीं खेल पाये जिसका असर प्रदर्शन पर पड़ा। हमें विश्व कप के लिये सही संयोजन तलाशना होगा। विश्व कप से छह महीने पहले हमारे पास अधिक संतुलित टीम होगी।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल