1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड vs India ODI: न्यूज़ीलैंड को झटका, एश्ले हुए चोटिल, सोढी लेंगे उनका स्थान

न्यूजीलैंड vs India ODI: न्यूज़ीलैंड को झटका, एश्ले हुए चोटिल, सोढी लेंगे उनका स्थान

 Reported By: IANS
 Published : Oct 19, 2017 05:18 pm IST,  Updated : Oct 19, 2017 05:18 pm IST

लेग स्पिनर ईश सोढी भारत के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टी-20 श्रंखला में चोटिल टोड एश्ले की जगह लेंगे।

Ish Sodhi, Todd Astle- India TV Hindi
Ish Sodhi, Todd Astle

वेलिंगटन: लेग स्पिनर ईश सोढी भारत के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टी-20 श्रंखला में चोटिल टोड एश्ले की जगह लेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने गुरुवार को यह घोषणा की। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक बयान में कहा, "मंगलवार को मुंबई में बोर्ड अध्यक्ष एकादश और न्यूजीलैंड के बीच हुए अभ्यास मैच में एश्ले चोटिल हो गए। इसके बाद हुए आंकलन और स्कैन से पता चला कि उनके दाएं पांव में चोट लगी है जिसके कारण वह तीन हफ्तों के लिए मैदान से बाहर रहेंगे।"

न्यूजीलैंड के कोच माइक हेसन ने कहा कि एश्ले के लिए यह चोट बहुत गलत समय पर आई है। हेसन ने कहा, "टोड ने हाल में इंडिया-ए के साथ हुई श्रृंखला में न्यूजीलैंड-ए के लिए शानदार प्रदर्शन किया था और इस सीरीज के लिए काफी तैयारी की थी।" हेसन ने कहा, "वह इस मौके के हकदार थे और टीम में सभी को उनके लिए बुरा महसूस हो रहा है।"

न्यूजीलैंड, भारत से तीन एदिवसीय और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगा। पहला एकदिवसीय मैच 22 अक्टूबर को मुंबई में होना है।

न्यूजीलैंड टीम: 

केन विलियमसन (कप्तान), ट्रैंट बाउल्ट, कोलिन डी ग्रैंडहोमे, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लाथम, हैनरी निकोलस, एडम मिलने, कोलिन मुनरो, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढी, टिम साउथी, रॉस टेलर और जॉर्ज वॉर्कर।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल