1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लिश काउंटी में करार खत्म होने का सिलसिला जारी, अब वर्नोन फिलेंडर पर गिरी गाज

इंग्लिश काउंटी में करार खत्म होने का सिलसिला जारी, अब वर्नोन फिलेंडर पर गिरी गाज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 12, 2020 02:19 pm IST,  Updated : May 12, 2020 02:19 pm IST

कोरोना वायरस महामारी पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुकी है जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। इस मुश्किल घड़ी में खेल जगत भी वित्तीय संकट का सामना कर रहा है जिससे कई क्लबों ने खिलाड़ियों के साथ अपना अनुबंध खत्म करने का फैसला किया है। 

इंग्लिश काउंटी में...- India TV Hindi
इंग्लिश काउंटी में करार खत्म होने का सिलसिला जारी, अब वर्नोन फिलेंडर पर गिरी गाज Image Source : GETTY IMAGES

कोरोना वायरस महामारी पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुकी है जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। इस मुश्किल घड़ी में खेल जगत भी वित्तीय संकट का सामना कर रहा है जिससे कई क्लबों ने खिलाड़ियों के साथ अपना अनुबंध खत्म करने का फैसला किया है। इस लिस्ट में अब साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज वर्नोन फिलेंडर का नाम भी शामिल हो गया है।

दरअसल, इंग्लिश काउंटी क्लब समरसेट ने वर्नोन फिलेंडर का अनुबंध रद्द करने का ऐलान किया है।  वर्नोन फिलेंडर ने इसी साल जनवरी में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने कॉलपेक डील के जरिए समरसेट से जुड़ने का फैसला किया था। इस करार के तहत फिलेंडर को समरसेट क्लब के लिए सभी फारमेट्स में खेलना था। इससे भी फिलेंडर साल 2012 समरसेट के लिए खेल चुके हैं। उस वक्त उन्होंने पांच मैच खेलते हुए 23 विकेट हासिल किए थे।

इस अनुबंध के रद्द होने पर समरसेट के क्रिकेट निदेशक एंडी हैरी ने कहा, "सभी क्लब के लिए यह बहुत ही अनिश्चित और चुनौतीपूर्ण समय हैं। एक जुलाई तक किसी भी तरह की क्रिकेट होने की संभावना नहीं है। मैं वर्नोन को धन्यवाद देना चाहूंगा, जिन्होंने मौजूदा परिस्थितियों को समझते हुए आपसी सहमति के आधार इस नतीजे पर पहुंचने का फैसला किया है। उम्मीद है कि वह समरसेट में फिर से लौटेंगे।"

वर्नोन फिलेंडर से पहले इंग्लिश काउंटी क्लब ग्लूस्टरशायर ने अफगानिस्तान के लेग स्पिनर कैस अहमद और ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई के साथ अपना करार खत्म कर चुका है। ग्लूस्टरशायर ने ये फैसला कोरोना वायरस महामारी के खतरे को देखते हुए क्रिकेट गतिविधियां स्थगित होने के कारण लिया था। 

गौरतलब है कि इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने हर तरह के क्रिकेट पर 1 जुलाई तक रोक लगा रखी है और क्रिकेट की बहाली को लेकर वह ब्रिटिश सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है। ईसीबी ने बयान जारी कर कहा, "हम हालात पर नजर रखे हुए है। हम यह देख रहे हैं कि कैसे और कब क्रिकेट की बहाली हो सकती है। हम जल्द ही अपनी योजना सरकार से साझा करेंगे। हमें सरकार की घोषणा के बारे में पता है और हम उनकी सलाह के हिसाब से आगे की रणनीति तय करेंगे।"

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल