1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. NCA को बेहतर बनाने पर बातचीत के लिये द्रविड़ से मिले गांगुली

NCA को बेहतर बनाने पर बातचीत के लिये द्रविड़ से मिले गांगुली

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 30, 2019 09:04 pm IST,  Updated : Oct 30, 2019 09:04 pm IST

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बुधवार को एनसीए प्रमुख राहुल द्रविड़ से मुलाकात करके बरसों से भारतीय क्रिकेट की ‘सप्लाय लाइन’ रही अकादमी को बेहतर बनाने पर बात की। 

Sourav Ganguly meets Rahul Dravid for talks on improving NCA- India TV Hindi
Sourav Ganguly meets Rahul Dravid for talks on improving NCA Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बुधवार को एनसीए प्रमुख राहुल द्रविड़ से मुलाकात करके बरसों से भारतीय क्रिकेट की ‘सप्लाय लाइन’ रही अकादमी को बेहतर बनाने पर बात की। भारत के लिये बरसों तक साथ खेलने वाले दोनों धुरंधरों ने अकादमी को लेकर बात की। गांगुली ने भी अपनी राय रखी।

उन्होंने उस प्रस्तावित भूमि का भी मुआयना किया जहां एनसीए की नयी अकादमी बनने वाली है। बीसीसीआई ने कर्नाटक सरकार से मई में 25 एकड़ भूखंड के लिये करार किया है।

अब उसे बेंगलुरू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास सेंटर आफ एक्सीलैंस बनाने के लिये 15 एकड़ भूमि अतिरिक्त मिल गई है। भारतीय क्रिकेट को नयी पौध प्रदान करने के लिये बनाया गया एनसीए दरअसल पुनर्वास केंद्र बन गया है और गांगुली ने खुद यह बात स्वीकार की थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल