1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: भारत ने क्यों आखिरी टेस्ट खेलने से किया मना? गांगुली ने किया खुलासा

IND vs ENG: भारत ने क्यों आखिरी टेस्ट खेलने से किया मना? गांगुली ने किया खुलासा

 Reported By: IANS
 Published : Sep 13, 2021 04:48 pm IST,  Updated : Sep 13, 2021 04:48 pm IST

गांगुली ने कहा, "बीसीसीआई कभी भी गैर-जिम्मेदार बोर्ड नहीं रहा है। हम अन्य बोर्ड को भी महत्व दते हैं।"

sourav ganguly opens up on india not playing last test- India TV Hindi
sourav ganguly opens up on india not playing last test Image Source : GETTY

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि कोरोना चिंताओं के कारण भारतीय खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में खेलने से मना किया। उन्होंने साथ ही इस बात को खारिज किया कि इस फैसले के पीछे आईपीएल की कोई भूमिका है। भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में होने वाला पांचवां टेस्ट मुकाबला भारतीय कैंप में कोरोना के मामले सामने आने के बाद टॉस होने से कुछ घंटे पहले ही रद्द कर दिया गया था।

द टेलीग्राफ के हवाले से गांगुली ने कहा, "खिलाड़ियों ने खेलने से मना किया लेकिन आप उन्हें दोष नहीं दे सकते। फिजियो योगेश परमार खिलाड़ियों के करीबी संपर्क में थे। ऐसा तब ही हो सकता था जब नितिन पटेल खुद को आईसोलेट कर लेते।"

उन्होंने कहा, "वह इनकी मसाज करते थे और इनके दिनचर्या का हिस्सा थे। खिलाड़ी परेशान हो गए जब इन्हें पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन्हें इस बात का डर लगा कि कहीं वे इस वायरस की चपेट में नहीं आ जाएं। बबल में रहना आसान नहीं है। आपको इनके भावनाओं की कद्र करनी चाहिए।"

इससे पहले, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा था कि भारत के खिलाड़ी आईपीएल से पहले पॉजिटिव मामले से डर गए थे, जो 19 सितंबर को यूएई में फिर से शुरू होगा। हालांकि, बीसीसीआई प्रमुख ने कहा कि रद्द करने का इस टूर्नामेंट से कोई लेना-देना नहीं है।

बुमराह और शाहीन को पछाड़ जो रूट बने ICC Player Of The Month

गांगुली ने कहा, "बीसीसीआई कभी भी गैर-जिम्मेदार बोर्ड नहीं रहा है। हम अन्य बोर्ड को भी महत्व दते हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल