1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सौरव गांगुली की बेटी सना ने की उनकी बोलती बंद, पूर्व कप्तान ने बताया था उन्हें जिद्दी

सौरव गांगुली की बेटी सना ने की उनकी बोलती बंद, पूर्व कप्तान ने बताया था उन्हें जिद्दी

 Edited By: IANS
 Published : Nov 26, 2019 03:49 pm IST,  Updated : Nov 26, 2019 03:49 pm IST

बांग्लादेश के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट मैच के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिस पर उनकी बेटी सना ने एक मजाकिया कमेंट कर अपने पिता को ट्रोल कर दिया।

Sourav Ganguly and Sana Ganguly- India TV Hindi
Sourav Ganguly and Sana Ganguly Image Source : INSTAGRAM/SOURAV GANGULY

पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली सोशल मीडिया पर अपनी बेटी सना के कारण चर्चा में हैं। बांग्लादेश के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट में भारत को मिली पारी और 46 रनों से जीत के बाद गांगुली ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिस पर सना ने कमेंट कर उन्हें ट्रोल कर दिया।

दरअसल यह वाकया पिंक बॉल टेस्ट मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह का है। गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम पर पुरस्कार वितरण समारोह की एक फोटो शेयर की थी जिसमें वो गंभीर रूप में नजर आ रहे हैं।

इस पर सना ने कमेंट किया, "ऐसा क्या है जो आपको पसंद नहीं आ रहा है।"

बीसीसीआई अध्यक्ष ने अपनी बेटी को जवाब में लिखा, "यही बात कि तुम जिद्दी होती जा रही हो।"

Sourav Ganguly
Image Source : INSTAGRAM/SOURAV GANGULYSourav Ganguly instagram 

सना ने अपने पिता को जवाब दिया, "आपसे सीख रही हूं।"

भारत का यह पहला टेस्ट मैच गांगुली के कारण ही मुमकिन हो सका है।

सौरव गांगुली इसी साल अक्टूबर महीने में बीसीसीआई अध्यक्ष पद को संभाला। बीसीसीआई के अध्यक्ष बनने के बाद गांगुली ने कोलकाता में पिंक बॉल टेस्ट करवाने में अहम भूमिका निभाई। 

गांगुली ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को कोलकाता में पिंक बॉल से टेस्ट मैच खेलने के लिए राजी किया। गांगुली ने इस मौके पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना सहित कई जानी-मानी हस्तियों को भी आमंत्रित किया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल