1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SA v ENG: करियर के आखिरी टेस्ट में ऑलराउंडर वर्नोन फिलेंडर पर लगा जुर्माना

SA v ENG: करियर के आखिरी टेस्ट में ऑलराउंडर वर्नोन फिलेंडर पर लगा जुर्माना

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 26, 2020 06:39 pm IST,  Updated : Jan 26, 2020 06:39 pm IST

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज वर्नोन फिलैंडर के लिए उनके करियर का आखिरी मुकाबला काफी खराब साबित हुआ है। फिलैंडर पर वांडरर्स स्टेडियम में जारी चौथे टेस्ट के दूसरे दिन मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

SA v ENG: करियर के आखिरी...- India TV Hindi
SA v ENG: करियर के आखिरी टेस्ट में ऑलराउंडर वर्नोन फिलेंडर पर लगा जुर्माना  Image Source : GETTY IMAGES

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज वर्नोन फिलैंडर के लिए उनके करियर का आखिरी मुकाबला काफी खराब साबित हुआ है। फिलैंडर पर वांडरर्स स्टेडियम में जारी चौथे टेस्ट के दूसरे दिन मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। फिलैंडर पर ये जुर्माना इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर के आउट होने पर अपशब्द कहने के लिये लगाया गया है। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने शुक्रवार को घोषणा की कि फिलैंडर को लेवल एक का दोषी पाया गया जिसमें अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल और भाव भंगिमा करना शामिल है जो बल्लेबाज को अपने आउट होने के बाद आक्रामक व्यवहार करने के लिये उकसा सकता है।

बटलर पर केपटाउन में दूसरे टेस्ट में फिलैंडर से गाली गलौच करने के लिये मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था। फिलैंडर ने पिछले साल घोषणा की कि वह इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। लेकिन अंतिम टेस्ट उनके लिये अच्छा नहीं रहा क्योंकि वह इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान महज 9 गेंद खेलने के बाद हैमस्ट्रिंग चोट के कारण लंगड़ाते हुए मैदान से चले गये थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल