1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने किया टीम का ऐलान, इस धाकड़ तेज गेंदबाज को किया शामिल

इंग्लैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने किया टीम का ऐलान, इस धाकड़ तेज गेंदबाज को किया शामिल

 Reported By: IANS
 Published : Nov 06, 2020 06:54 pm IST,  Updated : Nov 06, 2020 06:54 pm IST

कोरोनावायर महामारी के बीच यह दक्षिण अफ्रीका की पहली इंटरनेशनल सीरीज है। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा इस सीरीज के साथ टीम में वापसी करेंगे।

Glenn Stuurman- India TV Hindi
Glenn Stuurman Image Source : TWTTER - @STUURMANGLENTON

जोहांसबर्ग| वॉरियर्स के 28 साल के गेंदबाज ग्लेंटन स्टरमैन को इंग्लैंड के साथ होने वाली आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम में शामिल किया गया है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने शुक्रवार को इस घरेलू सीरीज के लिए टीम की घोषणा की। टीम में 24 खिलाड़ी शामिल किए गए हैं।

कोरोनावायर महामारी के बीच यह दक्षिण अफ्रीका की पहली इंटरनेशनल सीरीज है। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा इस सीरीज के साथ टीम में वापसी करेंगे। वह ग्रोइन इंजुरी के कारण भारत के साथ हुए सीरीज में नहीं खेल सके थे।

मुंबई के खिलाफ मिली हार से निराश हैं दिल्ली के कप्तान अय्यर, टीम के खिलाड़ियों को लेकर किया यह इशारा

वेबसाइट क्रिकबज के अनुसार क्रिकेट साउथ अफ्रीका के निदेशक (क्रिकेट) ग्रीम स्मिथ ने कहा, "हमारे लिए यह काफी अहम सीरीज है क्योंकि आने वाले साल में आईसीसी टी20 विश्व कप खेला जाना है। मुझे उम्मीद है कि हम खासतौर पर टी20 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने घरेलू दर्शकों को लम्बे समय बाद क्रिकेट का लुत्फ लेने का मौका देंगे।"

टीम : क्विंटन डी कॉक (कप्तान), तेम्बा बावुमा, जूनियर डाला, फाफ डु प्लेसिस, ब्योर्न फोर्टुइन, बेयूरन हेंड्रिक, रीजा हेंड्रिक, हेनरिक क्लासेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, जानमैन मालन, डेविड मिलर, लुंगी नगिदी, एनरिक नॉर्डिक, एंडिले फेलुखवायो, ड्वाइन प्रीटोरियस, कागिसो रबादा, तबरेज शम्सी, लूथो सिपामला, जॉन-जॉन स्मट्स, ग्लेंटन स्टरमैन, पाइट वैन बिलजोन, रासी वैन डेर डुसेन, काइल वेरिन।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल