1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. मुंबई के खिलाफ मिली हार से निराश हैं दिल्ली के कप्तान अय्यर, टीम के खिलाड़ियों को लेकर किया यह इशारा

मुंबई के खिलाफ मिली हार से निराश हैं दिल्ली के कप्तान अय्यर, टीम के खिलाड़ियों को लेकर किया यह इशारा

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 05, 2020 11:52 pm IST,  Updated : Nov 05, 2020 11:52 pm IST

मुंबई ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 201 रनों का लक्ष्य रखा था। दिल्ली 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी।

Delhi capitals, Mumbai Indians, cricket, sports, IPL 2020- India TV Hindi
IPL 2020 Image Source : IPL2020.COM

मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्वालीफायर-1 में मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी टीम से काफी निराश हैं, लेकिन वह टीम के बारे में कुछ नकारात्मक नहीं कहना चाहते। उनका कहना है कि क्रिकेट में हर दिन आपका नहीं हो सकता। 

मुंबई ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 201 रनों का लक्ष्य रखा था। दिल्ली 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी।

मैच के बाद अय्यर ने कहा, "काफी मुश्किल। मैं टीम के बारे में कुछ नकारात्मक नहीं कहना चाहता, लेकिन आगे जाने के लिए जरूरी है कि हम मजबूत मानसिकता के साथ वापसी करें। हमने जब दो विकेट ले लिए थे और वह 13-14 ओवरों में 110 रन पर थे तब हम अच्छी स्थिति में थे।"

उन्होंने कहा, "यह वो मौका था जहां हमें फायदा उठाना था। इस विकेट पर हम 170 रनों का लक्ष्य हासिल कर सकते थे।"

अय्यर ने कहा कि यह खेल का हिस्सा है। कप्तान ने कहा, "यह खेल का हिस्सा है। हर दिन आपका नहीं हो सकता।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल