1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तो इस वजह से 2019 में भारत में नहीं होगा आईपीएल?

तो इस वजह से 2019 में भारत में नहीं होगा आईपीएल?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 08, 2018 02:52 pm IST,  Updated : Jan 08, 2018 02:52 pm IST

खबरें हैं कि अगले साल यानि साल 2019 में होने वाला आईपीएल भारत में नहीं खेला जाएगा।

आईपीएल- India TV Hindi
आईपीएल

आईपीएल फैंस के लिए बुरी खबर है। माना जा रहा है कि साल 2019 में होने वाला आईपीएल भारत में नहीं खेला जाएगा। इसके पीछे की वजह 2019 में होने वाले चुनावों को माना जा रहा है, दोनों की तारीखें आपस में टकरा सकतीं हैं। ऐसे में खबरे हैं कि बीसीसीआई अगले साल इस टूर्नामेंट को दक्षिण अफ्रीका में आयोजित करा सकती है। हालांकि अभी सिर्फ ऐसी खबरें हैं और कुछ भी तय नहीं है लेकिन आम चुनाव होने की वजह से फैसला लिया जा सकता है।

कहा ये भी जा रहा है कि अगर अगले साल आपीएल के कुछ मैचों को शिफ्ट करने की नौबत आती है तो बीसीसीआई ऐसे में मैचों को यूएई में भी करा सकती है। आपको बता दें कि इन दोनों देशों को आईपीएल आयोजित कराने का अनुभव है। दक्षिण अफ्रीका साल 2009 में और यूएई 2014 में आईपीएल की मेजबानी कर चुका है। 

इस बात की संभावना ज्यादा है कि अगर आईपीएल को शिफ्ट किया जाता है तो दक्षिण अफ्रीका को ही इसके लिए चुना जाएगा। साल 2009 में दक्षिण अफ्रीका की धरती पर खेला गया आईपीएल काफी लोकप्रिय रहा था और इसी का उसे फायदा मिल सकता है। हालांकि अभी कुछ भी तय नहीं है और आने वाले समय में चीजें और साफ होंगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल