1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना महामारी के चलते खिलाड़ियों का वेतन नहीं काटेगा साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड, बताई ये वजह

कोरोना महामारी के चलते खिलाड़ियों का वेतन नहीं काटेगा साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड, बताई ये वजह

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 21, 2020 10:02 pm IST,  Updated : Apr 21, 2020 10:02 pm IST

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के सीईओ जॉक फॉल ने दावा किया कि उनका बोर्ड अभी महामारी के कारण आर्थिक नुकसान की स्थिति में नहीं पहुंचा है।

South Africa Cricket Team- India TV Hindi
South Africa Cricket Team Image Source : AP

जोहानिसबर्ग| दुनिया भर की खेल बोर्ड और लीग पर कोरोना  के प्रभाव का असर पड़ने लग गया है लेकिन क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के सीईओ जॉक फॉल ने दावा किया कि उनका बोर्ड अभी महामारी के कारण आर्थिक नुकसान की स्थिति में नहीं पहुंचा है।

फॉल ने जहां कहा कि सीएसए अब भी सुरक्षित है लेकिन उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि भविष्य अनिश्चित दिख रहा है। उन्होंने कहा कि सीएसए की आर्थिक स्थिति अभी पर्याप्त स्थिर बनी हुई है और फिलहाल उसे खिलाड़ियों और कर्मचारियों के वेतन में कटौती की जरूरत नहीं है।

फॉल ने टाइम्सलाइव.सीओ.जेडए से कहा, ‘‘अभी हमें नुकसान के संकेत नहीं दिख रहे हैं। हर किसी की वित्तीय स्थिति भिन्न है। मुझे लगता है कि आगामी सत्र में नहीं बल्कि उसके बाद खिलाड़ियों के लिये उपलब्ध पैसे कम हॉप जाएंगे।’’

ये भी पढ़ें : दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलेंगे तो कोलपैक खिलाड़ियों का स्वागत है : स्मिथ

उन्होंने कहा, ‘‘ जब अधिक समय के लिये अधिकार बेचे जाते हैं तो एक निश्चित समय के लिये भुगतान किया जाता है। हमने आठ साल के लिये अधिकार बेचे हैं इसलिए अब भी हम मजबूत स्थिति में है।’’

फॉल ने कहा, ‘‘लेकिन भविष्य की योजनाएं नहीं चलती हैं तो आपका पैसा कट जाता है। अभी हम निगरानी रख रहे हैं लेकिन हम वेतन में कटौती का फैसला नहीं कर सकते जबकि अभी हमें नुकसान नहीं हुआ है। अभी यह गैरजिम्मेदाराना होगा। अभी सीएसए सुरक्षित है लेकिन भविष्य की गारंटी नहीं दी जा सकती।’’

ये भी पढ़ें : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिए भारत के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के संकेत

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल