1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोहम्मद शमी की गेंदबाजी के कायल हुए डेल स्टेंन, कही ये बड़ी बात

मोहम्मद शमी की गेंदबाजी के कायल हुए डेल स्टेंन, कही ये बड़ी बात

 Reported By: IANS
 Published : Nov 17, 2019 09:53 pm IST,  Updated : Nov 17, 2019 09:53 pm IST

शमी ने बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में चार विकेट लिए है।

Dale Steyn and Md. Shami- India TV Hindi
Dale Steyn and Md. Shami Image Source : GETTY IMAGE

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। स्टेन सोशल मीडिया पर फैन्स के सवालों का जवाब दे रहे थे। एक यूजर ने पूछा कि उनके अनुसार अभी इस कौन सा गेंदबाज दुनिया में सबसे बेहतरीन है। इसके जवाब में स्टेन ने शमी का नाम लिया।

स्टेन ने कहा, "मौजूदा फॉर्म के साथ शमी।"

शमी ने बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में चार विकेट लिए है।

शमी आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में गेंदबाजों की सूची में आठ स्थानों की लंबी छलांग लगाकर सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके अब 790 रेटिग प्वाइंटस हो गए हैं।

वह सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल करने वाले तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले कपिल देव 877 और जसप्रीत बुमराह 832 अंक हासिल कर चुके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल