1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीका के फिलेंडर के लिए कड़वी यादों से जुड़ा रहा करियर का आखिरी टेस्ट मैच

साउथ अफ्रीका के फिलेंडर के लिए कड़वी यादों से जुड़ा रहा करियर का आखिरी टेस्ट मैच

 Reported By: IANS
 Published : Jan 28, 2020 06:34 am IST,  Updated : Jan 28, 2020 06:34 am IST

मेजबान टीम को इंग्लैंड ने मैच के चौथे दिन ही 119 रनों से हरा दिया। मैच के बाद फिलेंडर को टोकन देकर सम्मानित किया गया।

Vernon Philander- India TV Hindi
Vernon Philander Image Source : GETTY IMAGES

जोहान्सबर्ग| दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज वार्नोन फिलेंडर ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलने के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। फिलेंडर ने इस मैच से पहले अपने देश के लिए तीनों प्रारूपों में 97 मैच खेले हैं और 261 विकेट लिए हैं। उन्होंने 2011 में पदार्पण किया था।

इस मैच में फिलेंडर ने पहली पारी में दो विकेट लिए और दूसरी पारी में उनके हिस्से एक भी विकेट नहीं आया। दूसरी पारी में उन्होंने सिर्फ 1.3 ओवर ही फेंके और दूसरे ओवर में ही उन्हें चोट के कारण बाहर जाना पड़ा।

अपने आखिरी टेस्ट में वह दक्षिण अफ्रीका को जीत नहीं दिला सके। मेजबान टीम को इंग्लैंड ने मैच के चौथे दिन ही 119 रनों से हरा दिया। मैच के बाद फिलेंडर को टोकन देकर सम्मानित किया गया।

दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा, "मैं फिलेंडर का उनके योगदान के लिए शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। यह टीम उन्हें याद करेगी। हम रात में ड्रैसिंग रूम में उनके साथ बैठेंगे और अपनी यादें ताजा करेंगे।"

यह मैच हालांकि फिलेंडर के लिए कुछ कड़वी यादें लेकर भी आया। उन पर मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना भी लगा और एक नकारात्मक अंक भी उनके हिस्से में आया। यह सब उनके द्वारा इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर को आउट करने के बाद मनाए गए जश्न के कारण हुआ।

फिलेंडर ने सीरीज की शुरुआत में ही कह दिया था कि यह उनके करियर की आखिरी सीरीज होगी और वह फिर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल