1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. द.अफ्रीकी के तेज गेंदबाज डुआने ओलिवर ने लिया संन्यास

द.अफ्रीकी के तेज गेंदबाज डुआने ओलिवर ने लिया संन्यास

 Reported By: IANS
 Published : Feb 26, 2019 08:19 pm IST,  Updated : Feb 26, 2019 08:19 pm IST

दक्षिण अफ्रीका के लिए मात्र दो वनडे मैच खेलने वाले तेज गेंदबाज डुआने ओलिवर ने राष्ट्रीय टीम का साथ छोड़कर इंग्लिश काउंटी यॉर्कशायर से जुड़ने का फैसला किया है। 

Duanne Olivier- India TV Hindi
Duanne Olivier Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। दक्षिण अफ्रीका के लिए मात्र दो वनडे मैच खेलने वाले तेज गेंदबाज डुआने ओलिवर ने राष्ट्रीय टीम का साथ छोड़कर इंग्लिश काउंटी यॉर्कशायर से जुड़ने का फैसला किया है। आईसीसी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, ओलिवर ने काउंटी टीम यॉर्कशायर के साथ तीन साल का करार किया है जिसकी वजह से अब वह दक्षिण अफ्रीका की टीम में अपनी सेवा नहीं दे पाएंगे। वह मार्च में यॉर्कशायर टीम के साथ जुड़ेंगे। 

26 वर्षीय ओलिवर ने दक्षिण अफ्रीका के लिए अब तक 10 टेस्ट और मात्र दो वनडे मैच खेला है, जिसमें उन्होंने क्रमश : 48 और तीन विकेट लिए हैं। उन्होंने इसी साल जनवरी में वनडे और जनवरी 2017 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। 

पाकिस्तान के खिलाफ पिछले साल दिसंबर में खेले गए सेंचुरियन टेस्ट में उन्होंने पहली पारी में छह जबकि दूसरी पारी में पांच विकेट हासिल किए थे। मैच 11 विकेट लेने वाले ओलिवर को मैन ऑफ द मैच चुना गया था। 

यॉर्कशायर ने ओलिवर के हवाले से कहा, "मैं पिछले साल इंग्लैंड आया था और काउंटी क्रिकेट खेलते हुए मैंने इसका पूरा आनंद लिया। मैं मूल रूप से एक विदेशी खिलाड़ी के रूप में वापस आना चाहता था। लेकिन जब मुझे यॉर्कशायर से एक प्रस्ताव मिला, तो मुझे पता था कि क्लब के लिए हस्ताक्षर करना मेरे और मेरे परिवार दोनों के लिए सबसे अच्छा विकल्प होगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल