1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SA VS Eng: नियमों के खिलाफ जाकर साउथ अफ्रीका ने वान डर डुसेन को दिया मौका, हो सकता है विवाद

SA VS Eng: नियमों के खिलाफ जाकर साउथ अफ्रीका ने वान डर डुसेन को दिया मौका, हो सकता है विवाद

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 03, 2020 06:27 am IST,  Updated : Jan 03, 2020 06:28 am IST

चार साल पहले न्यूलैंड्स के मैदान पर ही इंग्लैंड के खिलाफ दमदार शतक जड़ने वाले पहले अश्वेत खिलाड़ी बने बवुमा को दोबारा खुद को साबित करने का मौका नहीं मिला है।

South Africa Team- India TV Hindi
South Africa Team Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड के खिलाफ न्यूलैंड्स में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के रासी वान डर डुसेन को पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन के कारण टीम में जगह मिली है। जबकि उनके मध्यक्रम के बल्लेबाज तेम्बा बावुमा को कूल्हे की चोट से उबरने के बावजूद टीम से बाहर बैठना पड़ा है। 

इस तरह चार साल पहले न्यूलैंड्स के मैदान पर ही इंग्लैंड के खिलाफ दमदार शतक जड़ने वाले पहले अश्वेत खिलाड़ी बने बवुमा को दोबारा खुद को साबित करने का मौका नहीं मिला है। इसके अलावा बावुमा अगर बाहर बैठते हैं तो कुछ विवाद भी पैदा हो सकता है। क्योंकि नियमों के मुताबिक दो अश्वेत खिलाड़ियों का साउथ अफ्रीका की प्लेयिंग इलेवन में खेलना अनिवार्य है। जबकि अभी सिर्फ एक अश्वेत खिलाड़ी कगिसो रबाडा ही टीम में खेल रहे हैं। 

जिस पर कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने कहा, ‘‘तेम्बा ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है लेकिन हमें लगा कि रासी को आगे भी मौका देना सही होगा। तेम्बा को कुछ चार दिवसीय (घरेलू) क्रिकेट खेलने के लिये कहा गया है और यह कुछ अच्छे स्कोर बनाने का उनके पास बहुत अच्छा मौका है। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हम रंग नहीं देखते। अवसर बेहद महत्वपूर्ण हैं। तेम्बा यह स्वीकार करने वाले पहले खिलाड़ी होंगे कि उन्हें वास्तव में अच्छा अवसर मिला है। इसके लिये व्यवस्था होगी कि हम सभी रंगों के खिलाड़ियों को तैयार करते रहें लेकिन अभी हमें टेस्ट मैच जीतने की जरूरत है। ’’ 

न्यूलैंड्स में शतक जड़ने के बाद बावुमा टीम के नियमित सदस्य रहे लेकिन इसके बाद तिहरे अंक में नहीं पहुंच पाये। वर्ष 2019 में वह अच्छी फार्म में नहीं रहे और सात टेस्ट मैचों में 19.84 की औसत से केवल 258 रन ही बना पाये।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल