1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार्दिक के साथ संयम बरतो, दो साल में स्टोक्स के करीब पहुंच सकता है: क्लूजनर

हार्दिक के साथ संयम बरतो, दो साल में स्टोक्स के करीब पहुंच सकता है: क्लूजनर

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 19, 2018 06:34 pm IST,  Updated : Sep 19, 2018 06:37 pm IST

वह विजय हजारे ट्रॉफी के लिये दिल्ली की टीम के सहायक कोच हैं और अभी यहां आये हुए हैं

हार्दिक पंड्या- India TV Hindi
हार्दिक पंड्या

नयी दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के आलराउंडर लांस क्लूजनर को लगता है कि हार्दिक पंड्या भविष्य में बेन स्टोक्स के करीब पहुंच सकते हैं लेकिन इसके लिये भारतीय टीम प्रबंधन को कम से कम दो साल के लिये उनके साथ संयम बरतना होगा। क्लूजनर ने कहा,‘‘दुनिया के मौजूदा आलराउंडर में बेन स्टोक्स सबसे ऊपर हैं। कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हुए हैं जो आये और चले गये लेकिन निश्चित रूप से पंड्या जैसे खिलाड़ी को इस स्तर पर एक या दो साल दो, तो वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ आल राउंडर में से एक बन सकता है।’’ 

वह विजय हजारे ट्रॉफी के लिये दिल्ली की टीम के सहायक कोच हैं और अभी यहां आये हुए हैं। उन्होंने पंड्या की हरफनमौला काबिलियत के बारे में बात करते हुए कहा,‘‘मुझे लगता है कि हमें तुलना करते हुए सतर्क रहना चाहिए। हर कोई हार्दिक की तुलना महान खिलाड़ी कपिल देव से करना चाहता है। इसमें कोई शक नहीं हार्दिक को कुछ चीजें सीखने की जरूरत है। मुझे लगता है कि हार्दिक की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि वह कितनी चीजें सीख पाता है। ’’
 
इंग्लैंड में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पंड्या के प्रदर्शन की आलोचना हो रही है। साल 1999 विश्व कप में ‘प्लेयर आफ द टूनामेंट’ रहे क्लूजनर ने कहा कि पंड्या के पास हुनर निखारने के लिये अच्छी समर्थन प्रणाली भी है। क्लूजनर ने कहा,‘‘मुझे लगता है कि वह भारतीय व्यवस्था में सही हाथों में हैं। मुझे लगता है कि लोगों को उसके साथ और अधिक संयम बरतने की जरूरत है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल