1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीकी टीम में बदलाव के दौर में निरंतरता जरूरी - क्विंटन डी कॉक

साउथ अफ्रीकी टीम में बदलाव के दौर में निरंतरता जरूरी - क्विंटन डी कॉक

 Reported By: IANS
 Published : Mar 01, 2020 07:57 pm IST,  Updated : Mar 01, 2020 07:57 pm IST

मेजबान टीम ने यहां पार्ल में रविवार को अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर पहले वनडे में आस्ट्रेलिया को 74 रनों से हराया।

Quinton De Cock- India TV Hindi
Quinton De Cock Image Source : GETTY IMAGE

पार्ल (साउथ अफ्रीका)| साउथ अफ्रीका की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान क्विंटन डी कॉक का मानना है कि उनकी टीम अभी बदलाव के दौर के दौर से गुजर रही है और ऐसे वक्त में टीम को निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। मेजबान टीम ने यहां पार्ल में रविवार को अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर पहले वनडे में आस्ट्रेलिया को 74 रनों से हराया।

मैच के बाद डी कॉक ने कहा, "आज हम जिस तरह खेले, उससे मैं खुश हूं। हेनरिच क्लासेन ने अपने करियर का पहला वनडे शतक लगाया और लुंगी नगीदी ने शानदार गेंदबाजी की। हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं। हम बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं और ऐसे में हमें लगातार जीतने की आदत डालनी होगी। इसके बाद हमारे लिए सबकुछ पहले जैसा हो जाएगा।"

जनवरी में फाफ डू प्लेसिस से कप्तानी हासिल करने वाले डी कॉक ने कहा कि कप्तानी उनके लिए हर्ष का विषय है। डी कॉक ने कहा, "मैं विकेट के पीछे रहकर बेहतर कप्तानी कर सकता हूं। कीपिंग से मुझे कप्तानी में मदद मिलती है। मैदान में कहीं और खड़ा होकर मैं बेहतर कप्तानी नहीं कर सकता था। अभी भी तरोजाता महसूस कर रहा हूं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल