1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महामारी के प्रभाव से उबारने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं खेल : इयोन मोर्गन

महामारी के प्रभाव से उबारने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं खेल : इयोन मोर्गन

 Edited By: Bhasha
 Published : Apr 02, 2020 03:14 pm IST,  Updated : Apr 02, 2020 03:14 pm IST

क्रिकेटर और अन्य खिलाड़ी इस घातक वायरस से लड़ाई में अपना योगदान दे रहे हैं। मोर्गन की टीम के साथी जोस बटलर पैसा जुटाने के लिये विश्व कप की अपनी शर्ट नीलाम कर रहे हैं।

England,Eoin Joseph Gerard Morgan,Cricket- India TV Hindi
Eoin morgan Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान इयोन मोर्गन का मानना है कि खेल विश्व को कोविड-19 के प्रभाव से उबारने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इस महामारी के कारण विश्व भर की खेल गतिविधियां ठप्प पड़ गयी हैं। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अनुसार मोर्गन ने कहा, ‘‘ खेल दुनिया को आगे बढ़ाने और लोगों का चीजों के प्रति नजरिया बदलने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘अलग थलग रहने से दिमाग निष्क्रिय हो जाता है। खेलों से दिमाग को सक्रिय बनाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो मुझे लगता है यह महत्वपूर्ण कदम होगा। ’’ 

जब तक स्थिति नियंत्रण में नहीं आती इंग्लैंड के शीर्ष क्रिकेटर इंतजार करने के लिये तैयार हैं और इस संकट से पार पाने के लिये जो भी संभव हो वह कर रहे हैं। 

मोर्गन ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर अभी अनिश्चितता बनी हुई है। वास्तविकता यह है कि जब तक इस महामारी पर नियंत्रण नहीं हो जाता है हम खेलने के बारे में नहीं सोच सकते हैं।’’ 

क्रिकेटर और अन्य खिलाड़ी इस घातक वायरस से लड़ाई में अपना योगदान दे रहे हैं। मोर्गन की टीम के साथी जोस बटलर पैसा जुटाने के लिये विश्व कप की अपनी शर्ट नीलाम कर रहे हैं। 

अभी तक इसके लिये 65,000 पौंड की बोली लगायी जा चुकी है। बटलर ने कहा कि यह धनराशि रॉयल ब्राम्पटन एंड हेयरफील्ड हास्पिटल चैरिटी में जाएगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल