1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. खेल मंत्री रीजीजू ने बीसीसीआई के नाडा के अंतर्गत आने के कदम का स्वागत किया

खेल मंत्री रीजीजू ने बीसीसीआई के नाडा के अंतर्गत आने के कदम का स्वागत किया

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 10, 2019 03:11 pm IST,  Updated : Aug 10, 2019 03:11 pm IST

बरसों तक नानुकुर करने के बाद आखिरकार भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) शुक्रवार को राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (नाडा) के दायरे में आने को तैयार हो गया।

कीरेन रिजिजू- India TV Hindi
कीरेन रिजिजू

नई दिल्ली। खेल मंत्री कीरेन रिजिजू ने शनिवार को बीसीसीआई के राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के अंतर्गत आने के फैसले का स्वागत किया और इसे खेलों में स्वच्छ और पारदर्शी शासन की दिशा में एक बड़ा कदम करार दिया।

बरसों तक नानुकुर करने के बाद आखिरकार भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) शुक्रवार को राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (नाडा) के दायरे में आने को तैयार हो गया जिससे उसके राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसएफ) बनने की संभावना बढ़ गयी है।

रिजिजू ने पीटीआई से कहा,‘‘मैं नहीं चाहता कि कोई भी मुद्दा या मामला अनसुलझा रहे। सारे मतभेद सर्वसम्मति से निपटा लेने चाहिए क्योंकि मैं खेलों और खिलाड़ियों के हित में खेलों में स्वच्छ और पारदर्शी शासन में भरोसा करता हूं।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल