1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे श्रीलंकाई कप्तान चंडीमल

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे श्रीलंकाई कप्तान चंडीमल

 Reported By: IANS
 Published : Nov 12, 2018 10:10 am IST,  Updated : Nov 12, 2018 10:10 am IST

चंडीमल की जगह टीम में नए बल्लेबाज चरिथ असालंका को शामिल किया गया है।

दिनेश चांडीमल- India TV Hindi
दिनेश चांडीमल Image Source : AP

पालेकेले (श्रीलंका): चोटिल होने के कारण श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान दिनेश चंडीमल दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी टीम का नेतृत्व नहीं कर पाएंगे। वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, चंडीमल के स्थान पर टीम में नए बल्लेबाज चरिथ असालंका को शामिल किया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में चंडीमल को मांस-पेशियों में दर्द की शिकायत हुई थी और इसके कारण वह दूसरे टेस्ट मैच में टीम के साथ शामिल नहीं हो पाएंगे। इस कारण वह दो हफ्ते के लिए मैदान से बाहर हो सकते हैं। 

दो हफ्तों के लिए मैदान से बाहर होने का साफ मतलब यह है कि चंडीमल के 23 नवम्बर से कोलंबो में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में खेलने पर भी आशंका जताई जा रही है। चंडीमल की गैरमौजूदगी में अनुभवी तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल श्रीलंका टीम की कप्तानी का कार्यभार संभालेंगे। इस साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दो टेस्ट मैचों में भी उन्होंने टीम का नेतृत्व किया था। 

श्रीलंका टीम ने इसके साथ अपनी गेंदबाजी समूह में भी बदलाव किया है। क्रिकेट जगत से संन्यास लेने वाले रंगना हेराथ के स्थान पर अब टीम में मलिंदा पुष्पकुमारा को शामिल किया गया है। 

इस बीच, श्रीलंका टीम के मैनेजर चरिथ सेनानायका ने निजी कारणों के तहत अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में तुरंत प्रभाव के साथ जेरिल वॉट्ज को यह कार्यभार सौंपा गया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल