1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SL: दूसरे वनडे में इस गलती के कारण श्रीलंका पर लगा जुर्माना

IND vs SL: दूसरे वनडे में इस गलती के कारण श्रीलंका पर लगा जुर्माना

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 22, 2021 03:12 pm IST,  Updated : Jul 22, 2021 03:12 pm IST

दासुन शनाका ने सजा स्वीकार कर ली जिससे मामले की औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

Sri Lanka Fined For Slow Overrate in Second ODI Against...- India TV Hindi
Sri Lanka Fined For Slow Overrate in Second ODI Against India Image Source : TWITTER HANDLE/@OFFICIALSLC

भारत के खिलाफ दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में धीमी ओवरगति के लिये श्रीलंका पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। आईसीसी मैच रैफरी रंजन मदुगले ने जुर्माना लगाया। श्रीलंका की टीम निर्धारित समय में लक्ष्य से एक ओवर पीछे रह गई थी।

आईसीसी ने एक बयान में कहा कि आईसीसी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिये आचार संहिता की धारा 2.22 के तहत निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं कर पाने की दशा में प्रति ओवर खिलाड़ियों पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

कोरोना संक्रमण से ठीक होकर टीम इंडिया के साथ जुड़े ऋषभ पंत

इसके साथ ही सुपर लीग अंकों की सूची में श्रीलंका को एक अंक गंवाना पड़ा। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने सजा स्वीकार कर ली जिससे मामले की औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल