1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. संदिग्ध एक्शन के लिए श्रीलंका के अकिला धनंजय की शिकायत

संदिग्ध एक्शन के लिए श्रीलंका के अकिला धनंजय की शिकायत

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 12, 2018 07:02 am IST,  Updated : Nov 12, 2018 07:02 am IST

आईसीसी ने कहा कि मैच अधिकारियों की रिपोर्ट श्रीलंका के टीम मैनेजमेंट को भी सौंपी गई है जिसमें धनजंय के गेंदबाजी एक्शन की वैधता पर चिंता जताई गई है। 

अकिला धनंजय- India TV Hindi
अकिला धनंजय

कोलंबो: श्रीलंका के ऑफ स्पिनर अकिला धनंजय की इंग्लैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए शिकायत की गई है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने रविवार को यह जानकारी दी। आईसीसी ने बयान में कहा, ‘‘टेस्ट, वनडे और टी20 अंतर्राष्ट्रीय में संदिग्ध अवैध गेंदबाजी एक्शन की शिकायत से संबंधित आईसीसी की प्रक्रिया के मुताबिक अब आगे धनंजय के गेंदबाजी एक्शन की समीक्षा की जाएगी।’’ 

शुक्रवार को गॉल में हुए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने 211 रन से जीत दर्ज की। इस मैच में धनंजय ने 184 रन देकर दो विकेट चटकाए। आईसीसी ने कहा कि मैच अधिकारियों की रिपोर्ट श्रीलंका के टीम मैनेजमेंट को भी सौंपी गई है जिसमें इस खिलाड़ी के गेंदबाजी एक्शन की वैधता पर चिंता जताई गई है। 

आईसीसी ने कहा कि धनंजय को दो हफ्ते के अंदर अपने एक्शन की जांच करानी होगी और इस दौरान वह नतीजा आने तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी कर सकेंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल