1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फाइनल मुकाबले से पहले श्रीलंका से आया विराट कोहली के लिए खास बुलावा

फाइनल मुकाबले से पहले श्रीलंका से आया विराट कोहली के लिए खास बुलावा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 16, 2018 05:35 pm IST,  Updated : Mar 16, 2018 05:35 pm IST

विराट कोहली निदाहास ट्रॉफी में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं।

विराट कोहली और एम एस...- India TV Hindi
विराट कोहली और एम एस धोनी

विराट कोहली फिलहाल क्रिकेट से दूर चल रहे हैं और आराम फरमा रहे हैं। कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा टीम इंडिया की कमान लंभाल रहे हैं और उनकी कप्तानी में भारत ने फाइनल तक का सफर तय कर लिया है। निदाहास ट्रॉफी का फाइनल रविवार को खेला जाना है। हालांकि भले ही कोहली टूर्नामेंट में टीम इंडिया का हिस्सा ना हों लेकिन इसके बावजूद श्रीलंका में कोहली की चर्चा जोरों-सोरों से हो रही है। 

फाइनल से पहले श्रीलंका से विराट कोहली के लिए खास बुलावा आया है। श्रीलंका के खेल मंत्री दयासिरी जयासेकरा ने कोहली को श्रीलंका में छुट्टियां मनाने का निमंत्रण भेजा है। जयासेकरा ने अपने बयान में कहा, मैं कोहली को यहां खेलने के लिए नहीं बुला रहा। लेकिन मैं चाहता हूं कि कोहली यहां अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ कुछ दिन गुजारें। शादी के बाद वो अब तक श्रीलंका नहीं आए हैं। ऐसे में दोनों श्रीलंका के मेहमान बनकर यहां आ सकते हैं। हमारे देश में घूमने के लिए कई सारी जगह हैं।'

आपको बता दें कि विराट और अनुष्का दक्षिण अफ्रीका में एक साथ थे। भारत दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गया था और उस दौरान विराट, अनुष्का ने दक्षिण अफ्रीका में जमकर सैर-सपाटा किया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या विराट कोहली खेल मंत्री के निमंत्रण पर श्रीलंका जाते हैं या नहीं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल