1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वनडे सीरीज के लिए मई में बांग्लादेश का दौरा करेगी श्रीलंका टीम

वनडे सीरीज के लिए मई में बांग्लादेश का दौरा करेगी श्रीलंका टीम

 Reported By: IANS
 Published : Feb 04, 2021 07:14 pm IST,  Updated : Feb 04, 2021 07:14 pm IST

श्रीलंका तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए मई में बांग्लादेश का दौरा करेगा जबकि बांग्लादेश ने श्रीलंका का अपना आगामी दौरा स्थगित कर दिया है। 

वनडे सीरीज के लिए मई...- India TV Hindi
वनडे सीरीज के लिए मई में बांग्लादेश का दौरा करेगी श्रीलंका टीम Image Source : GETTY IMAGES

चटगांव| श्रीलंका तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए मई में बांग्लादेश का दौरा करेगा जबकि बांग्लादेश ने श्रीलंका का अपना आगामी दौरा स्थगित कर दिया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के चेयरमैन (क्रिकेट संचालन) अकरम खान ने मीडिया से कहा, " तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका मई में बांग्लादेश आएगा। यह सीरीज विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा है।"

सिर्फ 12 गेंदों में तूफानी फिफ्टी जड़ते हुए बल्लेबाज ने 4.3 ओवर में ही मैच कर दिया खत्म, देखें Video

उन्होंने कहा, " हमें उम्मीद थी कि हम जल्द ही श्रीलंका का दौरा करेंगे। लेकिन इसकी तारीखें अभी तय नहीं हुई है।" बांग्लादेश को पिछले साल जुलाई-अगस्त में श्रीलंका में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी थी। लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। बांग्लादेश की टीम इस समय वेस्टइंडीज के साथ अपने घर में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल