नय़ी दिल्ली: कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा दुनियां के धाकड़ बल्लेबाज़ माने जाते हैं लेकिन श्रीलंकाई विकेट को देखकर इनके होश फ़ाख़्ता हो जाते हैं। दरअसल इन दोनों ने श्रीलंका में णैच तो बहुत खेले हैं लेकिन बस ख़ानापूर्ती के लिए यानी इनके बल्ले ये वहां रन नहीं निकले हैं।
कोहली और रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ अब तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है लेकिन दोनों को श्रीलंका में वनडे और टी20 मैच खेलने का ख़ासा अनुभव है।
12 अगस्त से शुरू होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए जो 15 सदस्यीय टीम चुनी है उसमें आठ बल्लेबाज शामिल हैं। इनमें से चार बल्लेबाजों शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल और विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने अब तक श्रीलंकाई सरजमीं पर एक भी इंटरनैशनल मैच नहीं खेला है। केवल मुरली विजय ही ऐसे हैं जिन्होंने श्रीलंका में टेस्ट मैच खेले हैं। वह 2010 में दो टेस्ट मैचों में अंतिम इलेवन का हिस्सा थे। इन दो मैचों की तीन पारियों में उन्होंने 99 बनाए थे।