
जहां तक ख़ुद कोहली की बात है तो उन्होंने श्रीलंका में अब तक एक भी टेस्ट नहीं खेला है और ये उनकी पहली टेस्ट सीरीज़ होगी। कोहली ने अब तक श्रीलंकाई सरजमीं पर जो 18 वनडे खेले हैं उनमें वह केवल तीन पारियों में अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं। दो बार उन्होंने सेंचुरी और एक बार हाफ सेंचुरी लगाई है।
श्रीलंका में विराट का वनडे में ओवर ऑल रेकॉर्ड अच्छा नहीं है। दिल्ली के इस बल्लेबाज ने श्रीलंकाई धरती पर 18 मैचों में 569 रन बनाए हैं और उनका औसत 35.56 है। विदेशों में कोहली का इससे कम औसत केवल वेस्ट इंडीज (34.70) की धरती पर है।