Redmi K90 Ultra का इंतजार आखिर जल्द खत्म हो रहा है। इस फोन को जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस फोन की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इस फोन को इसी महीने यानी जून में पेश किया जाएगा। फोन में 8000mAh की दमदार बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं। Redmi K90 Ultra का प्री-ऑर्डर चीन में कंपनी के आधिकारिक ई-स्टोर पर शुरू हो गया है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इसकी लॉन्च डेट रिवील नहीं की है।
फोन की लॉन्चिंग कंफर्म
Xiaomi ने अपने सब ब्रांड के फोन की लॉन्चिंग को लेकर माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर जानकारी शेयर की है। इसके साथ ही फोन का पोस्टर भी टीज किया गया है, जिसमें इसका डिजाइन रिवील हुआ है। फोन के रियर पैनल में फ्लैट डिजाइन देखने को मिल रहा है। कंपनी ने इस फोन को 3K गेमिंग परफॉर्मेंस वाला फोन बताया है। ऐसे में फोन में दमदार प्रोसेसर, बैटरी और डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi K90 Ultra के बारे में पहले जो लीक रिपोर्ट्स सामने आई हैं उसके मुताबिक, इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिल सकता है। यह चिपसेट इस साल लॉन्च होने वाले लगभग सभी फ्लैगशिप फोन में यूज किया गया है। इसके अलावा फोन में बिल्ट-इन एक्टिव फैन मिलेगा, जो डिवाइस को गर्म होने से बचाएगा।
इस फोन में 6.89 इंच का 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले मिल सकता है। फोन का डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इस फोन में IP68 रेटिंग मिलेगी, जिसकी वजह से फोन पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होगा। साथ ही, धूल-मिट्टी में भी फोन की हिफाजत हो सकेगी। यही नहीं, फोन के डिस्प्ले में अल्ट्रासोनिक सेंसर मिलेगा, जो डिवाइस को तेजी से अनलॉक करेगा।
रेडमी के इस फोन में 8000mAh की तगड़ी बैटरी दी जा सकती है। फोन में दमदार बैटरी के साथ-साथ फास्ट वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है। भारत में रेडमी के इस स्मार्टफोन को रीब्रांड करके लॉन्च किया जा सकता है। खास तौर पर Redmi K सीरीज को भारत में POCO F सीरीज के तहत लॉन्च किया जा सकता है। रेडमी का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन Poco F सीरीज के अगले फ्लैगशिप मॉडल के तौर पर उतारा जा सकता है।
यह भी पढ़ें - OnePlus N6 में मिलेगी 8000mAh की बैटरी, होगा सबसे सस्ता 5G फोन?