1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान को पीटा, टॉप पर पहुंची टीम, फाइनल में किससे होगी भिड़ंत

IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान को पीटा, टॉप पर पहुंची टीम, फाइनल में किससे होगी भिड़ंत

 Published : Jun 17, 2026 05:58 pm IST,  Updated : Jun 17, 2026 05:58 pm IST

भारत ने अफगानिस्तान को हराकर ट्राई सीरीज में 101 रन से हराकर अंक तालिका में पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम फाइनल में भी पहुंच गई है। फाइनल में उसकी टक्कर किससे होगी, ये बाद में तय होगा।

tilak varma- India TV Hindi
तिलक वर्मा Image Source : PTI

भारतीय ए टीम ने अफगानिस्तान ए को ट्राई सीरीज में हरा दिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम के चार अंक हो गए हैं। टीम इंडिया अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। अब उसका फाइनल खेलना पक्का हो गया है। हालांकि अभी ये तय नहीं है कि भारतीय टीम फाइनल में किससे भिड़ेगी, इसका फैसला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मैच के रिजल्ट के बाद होगा। माना जा रहा है कि भारत और श्रीलंका की फाइनल में आमने सामने होंगे। लेकिन अफगानिस्तान को भी कम करके नहीं आंका जा सकता। लेकिन उसे केवल जीत नहीं, बल्कि बड़ी जीत चाहिए होगी।

भारत ए ने अफगानिस्तान ए को 101 रन से दी मात

ट्राई सीरीज में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला टीम इंडिया ने 101 रन से जीत लिया है। भारतीय टीम इस जीत के साथ ही पहले नंबर पर पहुंच गई है। भारत के भी चार अंक हो गए हैं। भारतीय टीम का नेट रन रेट भी श्रीलंका से अच्छा हो गया है, क्योंकि भारत ने इस मैच को बड़े अंतर से जीता है। ताजा अंक तालिका की बात करें तो टीम इंडिया पहले नंबर पर है। भारत ने चार मैच खेल लिए हैं, इसमें से दो में उसे जीत मिली है और दो में ही हार का भी सामना करना पड़ा है। भारत के चार अंक हैं और उसके नेट रन रेट 0.797 का है। इसके बाद दूसरे नंबर पर श्रीलंका की टीम है। श्रीलंका के तीन ही मैच में चार अंक हैं और उसका नेट रन 0.494 का है। 

अफगानिस्तान तीसरे नंबर पर, फाइनल में जाने के लिए दर्ज करनी होगी बड़ी जीत

अफगानिस्तान की टीम तीसरे नंबर पर है। अफगानिस्तान ने तीन में से एक ही मैच जीता है और उसके पास दो अंक हैं। अब अगर अफगानिस्तान को इस टूर्नामेंट का फाइनल खेलना है तो उसे ना केवल श्रीलंका को हराना होगा, ​बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। अफगानिस्तान का नेट रन रेट भी माइनस में 1.983 का है। यानी अगर अफगानिस्तान की टीम छोटे अंतर से जीती तो भी श्रीलंका की टीम फाइनल में चली जाएगी, लेकिन अगर टीम ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की और श्रीलंका के नेट रन रेट को पीछे छोड़ दिया तो फिर उसे भारत के खिलाफ फाइनल खेलने का मौका मिलेगा। 

वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है फाइनल खेलने का मौका

भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल की संभावनाएं ज्यादा दिख रही हैं। यानी वैभव सूयवंशी एक बार​ फिर से श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे। इस मैच में उनकी बल्लेबाजी पर नजर रहेगी। श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच मैच 19 जून यानी शुक्रवार को खेला जाएगा। इसी दिन फाइनल की दूसरी टीम तय हो जाएगी। इसके बाद टूर्नामेंट का फाइनल मैच 21 जून यानी रविवार को खेला जाएगा। देखना होगा कि भारतीय टीम किससे भिड़ती है और कैसा प्रदर्शन करती है।

भारत ने बना दिए थे 319 रन, अफगानिस्तान की टीम 219 रन ही बना सकी

इस बीच मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 319 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। यानी अफगानिस्तान को जीत के लिए 320 रन बनाने थे। एक वक्त टीम मैच में नजर आ रही थी, लेकिन 25 ओवर के बाद धड़ाधड़ विकेट गिरने से टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। पूरी टीम 36.5 ओवर की बल्लेबाजी में केवल 219 रन ही बना सकी। 

यह भी पढ़ें 

शुभमन गिल ठोका एक और शतक, वनडे कप्तान बनने के बाद आई पहली सेंचुरी

ICC Rankings: श्रेयस अय्यर को जबरदस्त नुकसान, आईसीसी वनडे रैंकिंग में रहमानुल्ला गुरबाज ने मारी लंबी छलांग

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल