शुभमन गिल ने वनडे में एक और शतक लगा दिया है। जब से गिल भारतीय वनडे टीम के कप्तान बने हैं, उसके बाद उनकी ये पहली सेंचुरी है। भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरे वनडे में गिल ने शानदार बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया। उन्होंने केवल 77 बॉल पर अपना शतक पूरा करने का काम किया। इतना ही नहीं, कुछ ही देर बाद ईशान किशन ने भी ताबड़तोड़ अंदाज में अपना एक और वनडे शतक पूरा कर लिया।
रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल ने की ओपनिंग
भारत और अफगानिस्तान के बीच बुधवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इसमें अफगानिस्तान के कप्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग के लिए बुलाया। हालांकि खुद कप्तान इस मैच में ओपनिंग के लिए नहीं आए। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल ने पारी का आगाज किया, लेकिन वे ज्यादा देर तक बल्लेबाजी नहीं कर पाए। हालांकि इसके बाद जब तीन नंबर पर गिल आए तो रोहित का उन्हें भरपूर साथ मिला।
शुभमन गिल के बाद ईशान किशन ने भी पूरा किया शतक
यशस्वी जायसवाल केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित शर्मा ने तेजी के साथ 48 रन बनाए जरूर, लेकिन वे अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए। रोहित ने छह चौके और दो छक्के लगाए। भरत का दूसरा विकेट 96 रन पर गिर गया था। इसके बाद कप्तान गिल और ईशान किशन ने पारी को संभाला और टीम को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया। गिल ने अपनी इस शतकीय पारी के दौरान 13 चौके और दो छक्के लगाए। गिल के कुछ ही देर बाद ईशा किशन ने भी अपना शतक ठोक दिया। किशन ने 71 बॉल पर सेंचुरी पूरी की। इन दोनों ने टीम इंडिया को काफी मजबूती देने का काम किया।
स्पेशल लिस्ट में दर्ज हुआ शुभमन गिल का नाम
भारतीय कप्तान के तौर पर वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले गिल अब तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले रोहित शर्मा ने साल 2023 में कप्तान के तौर पर अफगानिस्तान के खिलाफ 63 बॉल पर सेंचुरी पूरी की थी। रोहित ने साल 2025 में इंग्लैंड के ही खिलाफ 76 बॉल पर भी शतक लगाया था। वीरेंद्र सहवाग ने साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ कप्तान के तौर पर 69 बॉल पर शतक लगाया था। विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने साल 2017 में बतौर कप्तान श्रीलंका के खिलाफ 76 बॉल पर शतक लगाने में कामयाबी हासिल की थी।
भारतीय कप्तान की ओर से सबसे तेज ODI शतक (गेंदों के हिसाब से)
63 : रोहित शर्मा बनाम अफगानिस्तान दिल्ली 2023
69 : वीरेंद्र सहवाग बनाम वेस्टइंडीज इंदौर 2011
76 : विराट कोहली बनाम श्रीलंका कोलंबो RPS 2017
76 : रोहित शर्मा बनाम इंग्लैंड कटक 2025
77 : शुभमन गिल बनाम अफगानिस्तान लखनऊ 2026
यह भी पढ़ें