1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मिठाई वाले ने दीवार पर लिखवाई ऐसी गजब लाइन कि फोटो हो गई वायरल, देखकर लोगों ने भी किया कमेंट

मिठाई वाले ने दीवार पर लिखवाई ऐसी गजब लाइन कि फोटो हो गई वायरल, देखकर लोगों ने भी किया कमेंट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 17, 2026 04:00 pm IST,  Updated : Jun 17, 2026 04:02 pm IST

एक फोटो अभी सोशल मीडिया पर नजर आई और आप जब उस फोटो में नजर आ रही लाइन को पढ़ेंगे तो आप भी मिठाई वाले की तारीफ करेंगे। आइए फिर आपको भी उसके बारे में बताते हैं।

Viral photo- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो Image Source : IG/MEENA_ABHIJEET

हमारे देश में क्रिएटिव सोचने वाले लोगों कि बिल्कुल भी कमी नहीं है और ऐसे लोगों के क्रिएटिव ख्याल हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं। कभी दीवार पर लिखी गजब की लाइनों के फोटो वायरल हो जाते हैं तो कभी उनके क्रिएटिव तरीकों के वीडियो वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर हर कुछ दिनों में आपकी फीड पर ऐसा कुछ न कुछ आ ही जाता होगा क्योंकि ऐसी ही चीजें ही तो लोगों का ध्यान खींचती है। हम भी आपके लिए कुछ ऐसा ही लेकर आए हैं। एक शख्स ने एक ऐसी लाइन लिखवाई कि फोटो वायरल हो गई। आइए फिर आपको बताते हैं कि उसने ऐसी क्या लाइन लिखवा ली कि वायरल हो गई।

वायरल हो रहे फोटो में क्या नजर आया?

एक मिठाई वाले ने अपनी दुकान वाली खाली दीवार पर कुछ ऐसा लिखवाया जिसे देखते ही लोग रुककर उसे पढ़ेंगे जरूर। उसने लिखवाया है, 'चिंता से दूर रहना है तो मिठाई खाइए क्योंकि Stressed का उल्टा होता है Desserts- मिठाई प्रेमी।' अब यह लाइन उस मिठाई वाले के खुद के दिमाग में आया या फिर उसने किसी की मदद से यह लिखवाया, यह तो नहीं पता मगर लाइन बड़ी गजब की है और लोगों का ध्यान खींचने के लायक है। इसी कारण तो इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक बार आप भी उस फोटो को देखिए।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो फोटो देखी उसे इंस्टाग्राम पर meena_abhijeet नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को कई सारे लोगों ने देखा और काफी लोगों ने लाइक किया है। पोस्ट को देखने के बाद कई सारे लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये बढ़िया था गुरु। दूसरे यूजर ने लिखा- गजब लॉजिक है। तीसरे यूजर ने लिखा- मुझे यह बात आज तक नहीं पता था। चौथे यूजर ने लिखा- बात तो सही है। वहीं कुछ यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है। वहीं एक यूजर ने बताया कि जयपुर 22 गोदाम पर बनाई है ये पेंटिंग तो एक यूजर ने लिखा- जोधपुर की मशहूर मोटू जलेबी।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसे सफर करना किसी बेवकूफी से कम नहीं, Video देखकर आप भी यही बात कहेंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।