1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. लगातार एक हफ्ते तक तुलसी की पत्तियां खाने से क्या होगा? जानें फायदे और कब खाएं

लगातार एक हफ्ते तक तुलसी की पत्तियां खाने से क्या होगा? जानें फायदे और कब खाएं

Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
Published : Jun 17, 2026 03:02 pm IST,  Updated : Jun 17, 2026 03:04 pm IST
बारिश का मासूम कुछ ही दिनों में दस्तक देने वाला है। इस मौसम में लोग ज़्यादातर लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। कमजोर इम्यून सिस्टम की वजह से सिर्फ सर्दी खांसी ही नहीं बल्कि, कमजोर पाचन क्षमता, स्किन में इंफेक्शन, एलर्जी और थकान जैसी परेशानियां भी होने लगती हैं। ऐसे में इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए डॉक्टर हंसा योगेंद्र बता रही हैं कि तुलसी कितना फायदेमंद है और सिर्फ सात दिनों तक इसका सेवन करने से आपको कौन से फायदे मिल सकते हैं।
1/5 Image Source : unsplash

तुलसी सेहत के लिए ही बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है। इसमें विटामिन ए, विटामिन के और विटामिन सी के अलावा कैल्शियम, आयरन,मैग्निशयम और पोटेशियम जैसे मिनिरल्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही यह फाइबर से भरपूर होती है। सात दिनों तक सुबह खाली पेट चार से पांच तुलसी की पत्तियों का सेवन करने से सिर्फ इम्यूनिटी ही बूस्ट नहीं होती बल्कि अन्य फायदे भी मिलते हैं।
2/5 Image Source : UNSPLASH

इम्यूनिटी होती है मजबूत: तुलसी इम्यूनिटी को सपोर्ट करती है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी माइक्रोबियल कम्पाउंड होते हैं। ये कम्पाउंड शरीर को खतरनाक बैक्टीरिया, वायरस और फ्री रेडिकल्स से लडने में मदद करते हैं। कुछ ही दिनों में इसके सेवन से सर्दी खांसी की समस्या कम होती है।
3/5 Image Source : UNSPLASH

स्ट्रेस हॉर्मोन को करती है कंट्रोल: तुलसी शरीर में नर्वस सिस्टम को शांत करती है जिससे स्ट्रेस कंट्रोल होता है। जब शरीर में स्ट्रेस हॉर्मोन कॉर्टिसोल बढ़ जाता है तो इसका लगातार सात दिनों तक सेवन करने से नींद बेहतर आती है मन शांत रहता है जिससे तनाव कम होता है।
4/5 Image Source : UNSPLASH
स्ट्रेस हॉर्मोन को करती है कंट्रोल: तुलसी शरीर में नर्वस सिस्टम को शांत करती है जिससे स्ट्रेस कंट्रोल होता है। जब शरीर में स्ट्रेस हॉर्मोन कॉर्टिसोल बढ़ जाता है तो इसका लगातार सात दिनों तक सेवन करने से नींद बेहतर आती है मन शांत रहता है जिससे तनाव कम होता है।
डाइजेशन होता है बेहतर: तुलसी के पत्तियां खाने से आपकी पाचन क्षमता बेहतर होती है। यह डाइजेस्टिव एंजाइम को उत्तेजित करती है और गैस और ब्लोटिंग की कम करने में मदद करती है। इसमें माइल्ड डिटॉक्सिफाइंग प्रॉपर्टीज़ होती है जो किडनी और लिवर को स्ट्रांग बनाने में मदददगार है।
5/5 Image Source : UNSPLASH

Advertisement