1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दक्षिण अफ्रीकी टीम में हुई मार्कराम और हाशिम अमला की वापसी, ड्यूमिनी भी लौटे

दक्षिण अफ्रीकी टीम में हुई मार्कराम और हाशिम अमला की वापसी, ड्यूमिनी भी लौटे

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 11, 2019 06:16 pm IST,  Updated : Mar 11, 2019 06:16 pm IST

मार्कराम दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम के नियमित सदस्य है लेकिन वे नवंबर 2018 के बाद एकदिवसीय मैचों में नहीं खेले हैं।

 मार्कराम और हाशिम अमला की वापसी, ड्यूमिनी भी लौटे- India TV Hindi
 मार्कराम और हाशिम अमला की वापसी, ड्यूमिनी भी लौटे Image Source : GETTY IMAGES

जोहानिसबर्ग। एडेन मार्कराम को श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के बाकी बचे दो मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम में शामिल किया गया है जिससे इस सलामी बल्लेबाज के पास विश्व कप से पहले खुद को साबित करने मौका मिलेगा।

 
मार्कराम दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम के नियमित सदस्य है लेकिन वे नवंबर 2018 के बाद एकदिवसीय मैचों में नहीं खेले हैं। एकदिवसीय में उनका रिकार्ड औसत रहा है लेकिन घरेलू प्रतियोगिता में टाईटन्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 169, 139 और 85 रन की पारियां खेली जिसके बाद विश्व कप से पहले टीम के आखिरी दो मैचों के लिए टीम में उन्हें जगह दी गयी है। 

टीम में अनुभवी हरफनमौला जेपी ड्यूमिनी और और शीर्ष बल्लेबाज हाशिम अमला की भी वापसी हुई है। दक्षिण अफ्रीका पांच मैचों की श्रृंखला में अभी 3-0 से आगे है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल