1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के सामने चयन की दुविधा, बाहर बैठ सकते हैं जोस बटलर!

इंग्लैंड के सामने चयन की दुविधा, बाहर बैठ सकते हैं जोस बटलर!

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 13, 2018 03:31 pm IST,  Updated : Nov 13, 2018 03:31 pm IST

इंग्लैंड के सामने जोस बटलर के चयन को लेकर दुविधा बनी हुई है जिसका हल उसे बुधवार से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट से पहले निकालना होगा।

इंग्लैंड के सामने चयन की दुविधा, बाहर बैठ सकते हैं जोस बटलर!- India TV Hindi
इंग्लैंड के सामने चयन की दुविधा, बाहर बैठ सकते हैं जोस बटलर! Image Source : GETTY IMAGES

कैंडी। इंग्लैंड के सामने जोस बटलर के चयन को लेकर दुविधा बनी हुई है जिसका हल उसे बुधवार से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट से पहले निकालना होगा। पहली दुविधा तो यह है कि जानी बेयरेस्टो के फिट होने के बाद विकेटकीपर की भूमिका कौन निभाएगा जबकि विकल्प के तौर पर खेले बेन फोएक्स ने टेस्ट पदार्पण करते हुए पहले टेस्ट में शानदार शतक जड़ा। 

इंग्लैंड को तीसरे नंबर पर नियमित बल्लेबाज की जरूरत है और बटलर इस स्थान के लिए भी दावेदार हैं। टेस्ट सीरीज से पहले हुई वनडे सीरीज के दौरान बेयरेस्टो के टखने में फुटबाल खेलते हुए चोट लग गई थी लेकिन वह अब इससे उबर चुके हैं। 

सीमित ओवरो में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभाने वाले बटलर सुनिश्चित नहीं है कि बुधवार से होने वाले मैच में कौन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेगा। उन्होंने कहा कि फोएक्स को बाहर करना कड़ा फैसला होगा जिन्होंने पहले टेस्ट में जीत के दौरान 107 रन की पारी खेली। 

गॉल में पिछले सप्ताह पहले टेस्ट में 211 रन की जीत में फोएक्स की भूमिका की तारीफ करते हुए बटलर ने कहा, ‘‘कुछ विकल्प हैं। गॉल में उसने (फोएक्स) शानदार प्रदर्शन किया और संभवत: टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ पदार्पण में से एक।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘दिन लंच तक वह शतक जड़ने के अलावा एक कैच और एक स्टंपिंग भी कर चुका था। बेन आया और उसने शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन आपको याद रखना होगा कि जानी कितना शानदार खिलाड़ी है, इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल