1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के खिलाफ दौरे से इस सीरीज की तैयारी करना चाहती है श्रीलंका, कोच ने किया खुलासा

पाकिस्तान के खिलाफ दौरे से इस सीरीज की तैयारी करना चाहती है श्रीलंका, कोच ने किया खुलासा

 Reported By: IANS
 Published : Sep 30, 2019 03:23 pm IST,  Updated : Sep 30, 2019 03:23 pm IST

श्रीलंका इस समय पाकिस्तान के दौरे पर है जहां वह कराची में तीन मैचों की वनडे सीरीज और फिर लाहौर में तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी।  

Srilanka vs Pakistan- India TV Hindi
Srilanka vs Pakistan Image Source : AP IMAGE

कराची। श्रीलंका क्रिकेट टीम के कोच रुमेश रतनायके ने कहा है कि पाकिस्तान का मौजूदा दौरा श्रीलंका के अन्य खिलाड़ियों को भी पाकिस्तान में खेलने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने साथ ही उम्मीद जताई है कि यह दौरा दिसंबर में होने वाली टेस्ट सीरीज की राह खोलेगा। 

श्रीलंका इस समय पाकिस्तान के दौरे पर है जहां वह कराची में तीन मैचों की वनडे सीरीज और फिर लाहौर में तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी।

दरअसल यह दोनों सीरीज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बदले आयोजित की जा रही है क्योंकि श्रीलंका के कई प्रमुख खिलाड़ियों ने पाकिस्तान में खेलने से मना कर दिया था।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने रत्नायके के हवाले से लिखा है, "यह दिसंबर में होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले की तैयारी है। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह सीरीज अन्य खिलाड़ियों को यहां खेलने के लिए प्रेरित करेगी लेकिन हम किसी पर दबाव नहीं डाल सकते। उन्होंने फैसला लिया है और हमें उसका सम्मान करना चाहिए, लेकिन अगर चीजें सही हो गईं तो यह भविष्य के लिए बड़ी बात होगी। न सिर्फ पाकिस्तान के लिए बल्कि यहां आने वाले देशों के लिए भी।"

श्रीलंका के 10 मुख्य खिलाड़ियों ने पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था। इसके बाद श्रीलंकाई चयन समिति को दोयम दर्जे की टीम चुननी पड़ी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल