1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंकाई क्रिकेट टीम को पाकिस्तान में मिली राष्ट्रध्यक्षों जैसी सुरक्षा

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम को पाकिस्तान में मिली राष्ट्रध्यक्षों जैसी सुरक्षा

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 24, 2019 11:45 pm IST,  Updated : Sep 24, 2019 11:45 pm IST

खिलाड़ियों को भारी सुरक्षा के बीच ओल्ड कराची हवाई अड्डे से बुलेट प्रूफ कोस्टर (छोटी बस) और कार से सीधे होटल ले जाया गया। पाकिस्तान की टीम भी कराची पहुंच चुकी है।   

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम- India TV Hindi
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम Image Source : @THEREALPCB/TWITTER

एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के लिए पाकिस्तान पहुंची श्रीलंका की टीम को हवाई अड्डे से ही राष्ट्राध्यक्षों के स्तर की सुरक्षा दी गयी है। श्रीलंकाई टीम यहां सुरक्षा विशेषज्ञों का प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने के कुछ घंटे बाद पहुंची।

खिलाड़ियों को भारी सुरक्षा के बीच ओल्ड कराची हवाई अड्डे से बुलेट प्रूफ कोस्टर (छोटी बस) और कार से सीधे होटल ले जाया गया। पाकिस्तान की टीम भी कराची पहुंच चुकी है। 

श्रीलंकाई टीम पर मार्च 2009 के दौरे के दौरान लाहौर में आतंकी हमला हुआ था जिसमें छह खिलाड़ी घायल हुए थे। छह पाकिस्तानी पुलिसकर्मी और दो नागरिकों की इस हमले में मौत हो गयी थी। इस हमले के बाद अधिकतर अंतरराष्ट्रीय टीमों ने पाकिस्तान का दौरा करने से इन्कार कर दिया था। 

श्रीलंका के भी दस शीर्ष खिलाड़ियों ने हमले की आशंका से दौरे से हटने का फैसला किया है। श्रीलंका इस दौरे में 27 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच तीन वनडे खेलेगा। ये तीनों मैच कराची में होंगे। इसके बाद लाहौर में पांच से नौ अक्टूबर के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल