1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका की टीम तीन वनडे मैच खेलने के लिये बांग्लादेश पहुंची

श्रीलंका की टीम तीन वनडे मैच खेलने के लिये बांग्लादेश पहुंची

 Reported By: Bhasha
 Published : May 17, 2021 11:16 am IST,  Updated : May 17, 2021 11:16 am IST

न​व नियुक्त कप्तान कुसाल परेरा की अगुवाई में श्रीलंका की क्रिकेट टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने के लिये बांग्लादेश पहुंच गयी है।

श्रीलंका की टीम तीन...- India TV Hindi
श्रीलंका की टीम तीन वनडे मैच खेलने के लिये बांग्लादेश पहुंची Image Source : BANGLADESH CRICKET

ढाका। न​व नियुक्त कप्तान कुसाल परेरा की अगुवाई में श्रीलंका की क्रिकेट टीम तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेलने के लिये यहां पहुंच गयी है। श्रीलंकाई टीम होटल में तीन दिन तक कड़े पृथकवास पर रहेगी और इस बीच उसके कोविड—19 के लिये दो परीक्षण किये जाएंगे। इसके बाद वे चौथे दिन से आपस में ही अभ्यास कर सकते हैं।

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच पहला वनडे 23 मई को खेला जाएगा। इसके बाद 25 और 28 मई को दूसरा और तीसरा वनडे होगा। तीनों मैच शेरे बांग्ला स्टेडियम मीरपुर में खेले जाएंगे।

पिछले सप्ताह श्रीलंका ने अपनी टीम में कई बदलाव करते हुए दिमुथ करुणारत्ने की जगह उनके सलामी जोड़ीदार कुसाल परेरा को कप्तान नियुक्त किया तथा एंजेलो मैथ्यूज और दिनेश चंदीमल जैसे खिलाड़ियों को भी टीम से बाहर कर दिया। कुसाल मेंडिस को उप कप्तान बनाया गया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल