1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीनिवासन की बेटी रूपा गुरुनाथ का तमिलनाडु क्रिकेट संघ (TNCA) का अध्यक्ष बनना तय

श्रीनिवासन की बेटी रूपा गुरुनाथ का तमिलनाडु क्रिकेट संघ (TNCA) का अध्यक्ष बनना तय

 Reported By: IANS
 Published : Sep 23, 2019 09:21 am IST,  Updated : Sep 23, 2019 09:21 am IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन की बेटी रूपा गुरुनाथ का तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। 

श्रीनिवासन की बेटी...- India TV Hindi
श्रीनिवासन की बेटी रूपा गुरुनाथ का तमिलनाडु क्रिकेट संघ (TNCA) का अध्यक्ष बनना तय  Image Source : GETTY IMAGES

चेन्नई| भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन की बेटी रूपा गुरुनाथ का तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। टीएनसीए की 26 सितम्बर को होने वाली वार्षिक आम सभा (एजीएम) बैठक में रूपा का बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त किसी इकाई की पहली महिला अध्यक्ष बनना तय है।

इस संबंध में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि रविवार को यहां हुई टीएनसीए कार्यकारिणी की बैठक में फैसला किया गया। अब इस बात की संभावना ना के बराबर है कि श्रीनिवासन की बेटी रूपा को किसी तरह का विरोध का सामना करना पड़ेगा। नामांकन की अंतिम तिथि 24 सितम्बर है।

विभिन्न पदों के लिये जो अन्य उम्मीदवार मैदान में हैं उनमें आर. एस. रामास्वामी (उपाध्यक्ष), के. ए. शंकर (संयुक्त सचिव) और जे. पार्थसारथी (कोषाध्यक्ष) शामिल हैं। शनिवार को राजकोट में शाह परिवार ने सौराष्ट्र क्रिकेट संघ पर अपना दबदबा बरकरार रखा। बीसीसीआई के पूर्व सचिव निरंजन शाह के बेटे जयदेव शाह सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल