1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्टेफनी टेलर पाकिस्तान मेम नहीं खेलेंगी टी20 क्रिकेट, नाम लिया वापस

स्टेफनी टेलर पाकिस्तान मेम नहीं खेलेंगी टी20 क्रिकेट, नाम लिया वापस

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 24, 2019 05:31 pm IST,  Updated : Jan 24, 2019 05:31 pm IST

स्टेफनी टेलर ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में टी-20 सीरीज में नहीं खेलने का फैसला किया।

West Indies Womens Cricket Team- India TV Hindi
West Indies Womens Cricket Team Image Source : GETTY IMAGES

वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेट टीम की नियमित कप्तान स्टेफनी टेलर टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएंगी। उनके स्थान पर पूर्व कप्तान मेरिसा अगुयुइएरा टीम की कप्तानी करेंगी। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, टेलर ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में टी-20 सीरीज में नहीं खेलने का फैसला किया। वो इसके बाद दुबई में पाकिस्तान के साथ वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा होंगी। मेरिसा इससे पहले भी छह साल तक टीम की कप्तान रह चुकी हैं। उनके नेतृत्व में वेस्टइंडीज ने 74 वनडे और 70 टी-20 मैच खेले हैं। सितंबर-2015 में टेलर ने उनका स्थान लिया था।

अनुभवी तेज गेंदबाज शाकेरा सेलमन को टीम की उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। हैली मैथ्यूज टीम का हिस्सा नहीं हैं क्योंकि वो अभी चोट से पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाई हैं। मैथ्यूज के स्थान पर ऑफ स्पिनर करिश्मा रामहाराक को टीम में चुना गया है। जमैका की 21 साल की राशदा विलियम्स को पहली बार टीम में जगह मिली है।

वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम 15 साल बाद पाकिस्तान का दौरा करेगी। इससे पहले टीम 2004 में पाकिस्तान गई थी। तीन मैचों की टी-20 सीरीज 31 जनवरी से शुरू हो रही है और इसके सभी मैच कराची में खेले जाएंगे।

टीम: स्टेफनी टेलर (वनडे कप्तान), मेरिसा अगुयुइएरा (टी-20 टीम की कप्तान), शेमेन कैम्पबेल, शामिला कोनेल, देंद्रा डोटिन, एफी फ्लेचर, चिनेला हेनरी, कायसिया नाइट, नताशा मैक्लीन, अनीसा मोहम्मद, चेडेन नेशन, करिश्मा रामहाराक, शाकेर सेलमन, राशदा विलियम्स।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल