1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup से पहले कीवी टीम से जुड़े CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग

T20 World Cup से पहले कीवी टीम से जुड़े CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 16, 2021 05:44 pm IST,  Updated : Oct 16, 2021 05:44 pm IST

फ्लेमिंग के मार्गदर्शन में चेन्नई ने शुक्रवार को चौथी बार आईपीएल खिताब जीता। इसके एक दिन बाद ही वह न्यूजीलैंड टीम के शिविर में पहुंच गए।

stephen fleming joins new zealand squad after csk 4th title...- India TV Hindi
stephen fleming joins new zealand squad after csk 4th title win Image Source : IPLT20.COM

चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल विजेता मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग शनिवार को अल्पकाल के लिये टी20 विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम से जुड़ गए।

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान फ्लेमिंग के मार्गदर्शन में चेन्नई ने शुक्रवार को चौथी बार आईपीएल खिताब जीता। इसके एक दिन बाद ही वह न्यूजीलैंड टीम के शिविर में पहुंच गए।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने ट्वीट किया, "आईपीएल फाइनल से सीधे। चेन्नई के आईपीएल विजेता कोच स्टीफन फ्लेमिंग टी20 विश्व कप से पहले कुछ दिन के लिये न्यूजीलैंड टीम से जुड़े।"

T20 WC: कौन सी टीम है सबसे मजबूत? कीवी कप्तान ने दिया जवाब

न्यूजीलैंड को पहला मैच 26 अक्टूबर को पाकिस्तान से खेलना है। इसके तीन दिन बाद न्यूजीलैंड टीम भारत से खेलेगी। टी20 विश्व कप यूएई और ओमान में रविवार से शुरू होगा जबकि फाइनल 14 नवंबर को खेला जायेगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल