1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पांचवां टेस्ट रद्द होने पर बोले स्टीव हार्मिसन, यह टेस्ट क्रिकेट के अंत की शुरूआत

पांचवां टेस्ट रद्द होने पर बोले स्टीव हार्मिसन, यह टेस्ट क्रिकेट के अंत की शुरूआत

 Reported By: IANS
 Published : Sep 11, 2021 05:55 pm IST,  Updated : Sep 11, 2021 05:55 pm IST

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टीव हाíमसन को डर है कि भारत और इंग्लैंड के बीच रद्द हुआ पांचवां टेस्ट मैच टेस्ट क्रिकेट के अंत की शुरूआत हो सकती है। 

Steve Harmison said on the cancellation of the fifth test, this is the beginning of the end of Test - India TV Hindi
Steve Harmison said on the cancellation of the fifth test, this is the beginning of the end of Test cricket Image Source : GETTY IMAGES

मैनचेस्टर। इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टीव हाíमसन को डर है कि भारत और इंग्लैंड के बीच रद्द हुआ पांचवां टेस्ट मैच टेस्ट क्रिकेट के अंत की शुरूआत हो सकती है। उनका यह भी मानना है कि यूएई में होने वाले आईपीएल के दूसरे चरण ने इस मैच को रद्द करने में एक भूमिका निभाई।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच शुरू होने के कुछ घंटे पहले ही भारतीय टीम में कोरोना की चिंताओं की वजह से रद्द कर दिया गया था।

हार्मिसन ने कहा, "यह बकवास है, यह वास्तव में है। मेरे शुरूआती विचार हैं कि यह टेस्ट क्रिकेट के अंत की शुरूआत है। जब आप इस रास्ते से नीचे जाना चुनते हैं, तो बस हो गया। इससे पहले कि हम आलोचना शुरू करें, निष्पक्ष रहें, इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के साथ ऐसा किया। हम इसमें पूरी तरह से निर्दोष पक्ष नहीं हैं क्योंकि हम घर आए थे जब हमें नहीं पता था कि क्या हो रहा है। लेकिन यह सब आईपीएल के कारण हुआ।"

उन्होंने कहा, "आईपीएल पांच दिनों में शुरू होना है और दौरा शुरू होने से पहले भारत ने इस बारे में पूछा था कि आखिरी टेस्ट को आगे ले जाया सकता है या नहीं जिससे वे आईपीएल में जा सकें। यह मुझे ठीक नहीं लग रहा और मैं मैनचेस्टर के लोगों के लिए दुखी हूं।"

हार्मिसन ने कहा, "मुझे इंग्लैंड के खिलाड़ी, समर्थक और टेस्ट क्रिकेट के लिए दुख हो रहा है क्योंकि यह मेरे लिए वह जगह है जहां से यह शुरू होता है, अगर हम खेलों को रद्द करना शुरू कर रहे हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल