1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बैन के बाद स्टीव स्मिथ ने लिया बड़ा फैसला, फैंस के साथ-साथ क्रिकेट जगत रह गया हैरान

बैन के बाद स्टीव स्मिथ ने लिया बड़ा फैसला, फैंस के साथ-साथ क्रिकेट जगत रह गया हैरान

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 04, 2018 01:39 pm IST,  Updated : Apr 04, 2018 01:39 pm IST

स्टीव स्मिथ के इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया।

स्टीव स्मिथ- India TV Hindi
स्टीव स्मिथ

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ बॉल टैम्परिंग मामले में क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) द्वारा लगाए गए 12 माह के प्रतिबंध के खिलाफ अपील नहीं करेंगे। स्मिथ ने बुधवार को एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी। 

स्मिथ ने अपने एक ट्वीट में कहा, "मैं इस घटना को भूलने और अपने देश का क्रिकेट में फिर से प्रतिनिधित्व करने के लिए कुछ भी करूंगा। मैंने जो कहा, मैं उस बात का मूल्य रखता हूं और मैं टीम के कप्तान के रूप में इस घटना की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं।"अपने ट्वीट में स्मिथ ने कहा, "मैं इस प्रतिबंध के खिलाफ अपील नहीं करूंगा। सीए ने यह प्रतिबंध एक कड़ा संदेश देने के लिए लगाया है और मैंने इसे स्वीकार किया है।" 

स्मिथ की ओर से इस प्रतिबंध को स्वीकार किए जाने का मतलब है कि वह अप्रैल, 2019 में ही क्रिकेट जगत में वापसी कर पाएंगे। इसके दो माह बाद इंग्लैंड में विश्व कप टूर्नामेंच का आगाज होगा। उल्लेखनीय है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में स्मिथ, पूर्व उप-कप्तान डेविड वॉर्नर और बल्लेबाज कैमरून बैंक्रॉफ्ट को बॉल टैम्परिंग का दोषी पाया गया था और इस मामले की जांच के बाद स्मिथ तथा वॉर्नर पर 12 माह का प्रतिबंध लगाया गया, वहीं बैंक्रॉफ्ट पर नौ माह का प्रतिबंध लगा। 

बैंक्रॉफ्ट और वॉर्नर ने इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं की है कि वे सीए के प्रतिबंध के खिलाफ अपील करेंगे या स्मिथ के नक्शेकदम पर चलेंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल