1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच मतभेद की खबरों पर बोले वीरेंद्र सहवाग

विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच मतभेद की खबरों पर बोले वीरेंद्र सहवाग

 Reported By: IANS
 Published : Aug 26, 2019 01:53 pm IST,  Updated : Aug 26, 2019 01:53 pm IST

वीरेंद्र सहवाग को लगता है कि जसप्रीत बुमराह एंड कंपनी ने भारत को विश्व पटल पर विजयी रथ पर सवार करने और टेस्ट में नंबर-1 टीम बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

विराट कोहली और रोहित...- India TV Hindi
विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच मतभेद की खबरों पर बोले वीरेंद्र सहवाग Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को लगता है कि जसप्रीत बुमराह एंड कंपनी ने भारत को विश्व पटल पर विजयी रथ पर सवार करने और टेस्ट में नंबर-1 टीम बनाने में अहम भूमिका निभाई है। भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को 318 रनों से हरा दिया। इस मैच की पहली पारी में जहां ईशांत शर्मा ने पांच विकेट अपने नाम किए तो दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह ने सात रन देकर पांच विकेट लिए।

सहवाग ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "ऐसा नहीं है कि हमारे पास पहले अच्छे गेंदबाज नहीं थे। जवागल श्रीनाथ, जहीर खान, आशीष नेहरा जैसे गेंदबाज मेरे समय में थे। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव जैसे गेंदबाजों को अच्छा प्रदर्शन करते देख खुशी होती है। यह लोग जिस तरह से गेंदबाजी कर रहे हैं वो शानदार है। इनके रहने से हमारे पास एक बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण है।"

एक ओर जहां भारत ने विंडीज को बड़ी हार सौंपी तो दूसरी तरफ लीड्स में एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में बेन स्टोक्स ने अकेले दम पर आस्ट्रेलिया के जबड़े से जीत छीन इंग्लैंड को दे दी। अपने समय में तूफानी बल्लेबाजों में शुमार सहवाग के दिल में टेस्ट क्रिकेट के लिए खास जगह है। उनका मानना है कि स्टोक्स जैसे प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट और टेस्ट चैम्पियनशिप का सही प्रचार करते हैं। 

उन्होंने कहा, "चैम्पियनशिप सही समय पर आई है, ऐसा मुझे लगता है। जब इस तरह के शानदार मैच होते हैं तो टेस्ट चैम्पियनशिप का होना अच्छा है। यह टेस्ट खेलने वालों के लिए बेहतरीन चीज है और इससे प्रारुप और ज्यादा रोचक तथा प्रतिस्पर्धी बन गया है।"

सहवाग ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच विवादों की बातों को मीडिया की उपज बताया है। पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा, "मुझे लगता है कि यह सब मीडिया ने बनाया है। वो दोनों जब क्रीज पर होते हैं तो साथ में बल्लेबाजी करते हुए बातें करते हैं। जब यह दोनों स्लिप में खड़े होते हैं तब भी एक दूसरे से बातें करते हैं। इसलिए मुझे कोई विवाद नहीं लगता है। यह आप लोगों (मीडिया) की उपज है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल