1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राहुल और अथिया एक 'खूबसूरत कपल है'... क्रिकेटर और एक्ट्रेस की जोड़ी पर बोले सुनील शेट्टी

राहुल और अथिया एक 'खूबसूरत कपल है'... क्रिकेटर और एक्ट्रेस की जोड़ी पर बोले सुनील शेट्टी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 16, 2021 05:09 pm IST,  Updated : Jul 16, 2021 05:09 pm IST

राहुल और अथिया इन दिनों एक साथ भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड में हैं।

Suniel Shetty calls KL Rahul and Athiya Shetty a good...- India TV Hindi
Suniel Shetty calls KL Rahul and Athiya Shetty a good looking couple Image Source : INSTAGRAM HANDLE/ATHIYA SHETTY

भारत में बॉलीवुड हसीनाओं पर क्रिकेटर्स का दिल दे बैठना काफी आम बात है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी की थी। उनसे अलावा अब एक कपल और ऐसा है जिसके चर्चे इन दिनों अक्सर होते रहते हैं, वो जोड़ी और कोई नहीं बल्कि विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी है।

सूत्रों के मुताबिक, राहुल और अथिया इन दिनों एक साथ भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड में हैं। राहुल ने बीसीसीआई से अथिया को अपनी पार्टनर बता कर इंग्लैंड ले जाने की अनुमति ली थी। वहां वे इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेंगे। अब अथिया के पिता और सुपरस्टार सुनील शेट्टी ने उनकी जोड़ी के बारे में टिप्पणी की है।

हाल ही में राहुल और अथिया ने एक अंतरराष्ट्रीय आईवियर ब्रैंड का एंडॉर्स किया है। वे उसके ब्रैंड अंबेसडर हैं। सुनील शेट्टी ने इस बारे में कहा कि वे साथ में खूबसूरत दिखते हैं।

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक को मिला 10 साल का दुबई गोल्डन वीजा

सुनील ने ईटाइम्स से कहा, "जैसे-जैसे ऐड आगे बढ़ता है... मेरा मतलब है ये अंतरराष्ट्रीय ब्रैंड है और उन्होंने इन दोनों को अंबेसडर बनाने का सोचा। मुझे लगता है कि वो दोनों साथ में बहुत अच्छे दिखते हैं। वो एक गुड-लुकिंग कपल हैं, ना? इसलिए ये ब्रैंड के लिए अच्छी बात है। और मैं ये जरूर कहूंगा कि वो साथ में अच्छे लगता हैं, ऐड में!"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल