1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्या धोनी खेल पाएंगे T20 वर्ल्डकप, सुनील गावस्कर ने दिया ये जवाब

क्या धोनी खेल पाएंगे T20 वर्ल्डकप, सुनील गावस्कर ने दिया ये जवाब

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 21, 2020 06:25 pm IST,  Updated : Mar 21, 2020 06:25 pm IST

सुनील गावस्कर का मानना है कि एमएस धोनी के लिए ऑस्ट्रेलिया में इस साल अक्टूबर-नवंबर में खेले जाने वाले टी 20 विश्व कप के लिए भारत टीम में जगह बना पाना काफी मुश्किल होगा।

क्या धोनी खेल पाएंगे T20...- India TV Hindi
क्या धोनी खेल पाएंगे T20 वर्ल्डकप, सुनील गावस्कर ने दिया ये जवाब Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि एमएस धोनी के लिए ऑस्ट्रेलिया में इस साल अक्टूबर-नवंबर में खेले जाने वाले टी 20 विश्व कप के लिए भारत टीम में जगह बना पाना काफी मुश्किल होगा।

गावस्कर ने दैनिक जागरण को बताया, "मैं निश्चित रूप से धोनी को भारत की विश्व कप टीम में देखना चाहूंगा लेकिन ऐसा होने की संभावना नहीं है।" उन्होंने आगे कहा "टीम आगे बढ़ चुकी है। धोनी कोई बड़ी घोषणा करने वाले नहीं हैं इसलिए मुझे लगता है कि वह चुपचाप खेल से संन्यास ले लेंगे।"

38 साल के धोनी आखिरी बार इंग्लैंड में 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत के लिए खेलते नजर आए थे। अब धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी संस्करण में क्रिकेट के मैदान पर दिखाई देने वाले हैं। भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री पहले ही कह चुके हैं कि धोनी का चयन आईपीएल में उनके प्रदर्शन पर निर्भर करता है।

गौरतलब है कि 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2020 संस्करण को कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स टीम के साथ प्रशिक्षण ले रहे थे, लेकिन COVID-19 महामारी के कारण उन्हें इसे बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल