1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुंबई के खिलाफ टीम को रोमांचक जीत दिलाने वाले खिलाड़ी पर लिया गया एक्शन, सनराइजर्स को लगा झटका

मुंबई के खिलाफ टीम को रोमांचक जीत दिलाने वाले खिलाड़ी पर लिया गया एक्शन, सनराइजर्स को लगा झटका

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 25, 2018 04:08 pm IST,  Updated : Apr 25, 2018 04:08 pm IST

सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रन से हरा दिया।

सनराइजर्स हैदराबाद- India TV Hindi
सनराइजर्स हैदराबाद

मुंबई: आईपीएल के 11वें संस्करण में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शामिल सिद्धार्थ कौल को आईपीएल की आचार सहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। आईपीएल की ओर से बुधवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई। 

इसमें कहा गया कि हैदराबाद टीम के गेंदबाज सिद्धार्थ को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मंगलवार को खेले गए मैच में आचार सहिता के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई गई है। 

बयान में कहा गया है, "सिद्धार्थ ने खिलाड़ियों और टीम के अधिकारियों के आईपीएल आचार संहिता के 2.1.4 के तहत स्तर-1 के आरोप को स्वीकार कर लिया है।"

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि आईपीएल आचार संहिता के स्तर-1 के उल्लंघन मामले पर मैच रेफरी का फैसला ही अंतिम फैसला है और बाध्यकारी भी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल